फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जहरीले कोबरा से हुई गिलहरी की लड़ाई, सांप फन फैलाकर बार-बार करता है काटने की कोशिश, फिर जो हुआ...

Sat, 04 Oct 2025 09:47 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: जैसा कि हम जानते हैं सांप बहुत खतरनाक होते हैं। वे न सिर्फ इंसानों बल्कि जानवरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं। यही वजह है कि जंगल में अधिकतर जीव उनसे दूर ही रहते हैं। लेकिन कुछ जानवर ऐसे भी होते हैं, जो मौके पर सांप से भिड़ने से पीछे नहीं हटते।
विज्ञापन
खतरनाक कोबरा से भिड़ी गिलहरी - फोटो : इंस्टाग्राम @wildfriends_africa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक छोटी-सी गिलहरी और खतरनाक कोबरा आमने-सामने आ जाते हैं। आमतौर पर हम सब जानते हैं कि सांप से तो इंसान भी डर जाते हैं तो फिर इतनी छोटी-सी गिलहरी कैसे उसका सामना कर सकती है? लेकिन इस वीडियो ने लोगों की सोच बदल दी है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जैसा कि हम जानते हैं सांप बहुत खतरनाक होते हैं। वे न सिर्फ इंसानों बल्कि जानवरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं। यही वजह है कि जंगल में अधिकतर जीव उनसे दूर ही रहते हैं। लेकिन कुछ जानवर ऐसे भी होते हैं, जो मौके पर सांप से भिड़ने से पीछे नहीं हटते। नेवले का नाम तो आपने जरूर सुना होगा, जिसे सांप का सबसे बड़ा दुश्मन कहा जाता है। मगर इस वीडियो में कहानी कुछ और ही है। यहां पर एक नन्ही सी गिलहरी ने वो कर दिखाया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।




सांप के सामने डटी गिलहरी
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि जमीन पर एक कोबरा फन फैलाए बैठा है। उसके सामने अचानक एक गिलहरी आ जाती है। आम धारणा यही होती है कि गिलहरी बहुत डरपोक होती है। जरा सी आवाज से ही भाग जाती है और इंसानों तक से डरकर पेड़ों पर चढ़ जाती है। ऐसे में कोई यह सोच भी नहीं सकता था कि वह सांप जैसी खतरनाक चीज के सामने डट सकती है। लेकिन इस वीडियो में इसके बिल्कुल उल्टा हुआ।
विज्ञापन


गिलहरी ने की कोबरा को डराने की कोशिश
गिलहरी न केवल वहां से भागी नहीं बल्कि उसने कोबरा को डराने की कोशिश शुरू कर दी। वह बार-बार सांप के पास जाती और फिर अचानक पीछे हट जाती। हर बार जब गिलहरी पास आती, तो कोबरा उसे काटने के लिए झपटता। मगर गिलहरी इतनी फुर्तीली थी कि सांप उसे छू तक नहीं पाया। दोनों के बीच यह टक्कर काफी देर तक चलती रही। कोबरा भी पीछे हटने को तैयार नहीं था और गिलहरी भी हार मानने के मूड में नहीं दिख रही थी।

लोगों ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर wildfriends_africa नाम की आईडी से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है और खूब कमेंट भी किए हैं। ज्यादातर लोगों ने गिलहरी की हिम्मत और समझदारी की तारीफ की। किसी ने लिखा कि छोटे-छोटे जीव भी बड़े से बड़े खतरे का सामना कर सकते हैं, तो किसी ने कहा कि गिलहरी ने साबित कर दिया कि डर से ज्यादा ताकत हिम्मत में होती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें