फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UFO: रूस के इस शहर के ऊपर देखा गया था एलियन स्पेसक्राफ्ट, सोवियत युग के दस्तावेजों से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 12 Feb 2026 06:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

UFO: सोवियत-युग के जारी दस्तावेजों से अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसमें रूस के एक शहर पर 1980 के दशक में यूएफओ देखे जाने का दावा किया गया है। 
विज्ञापन
: रूस के इस शहर के ऊपर देखा गया था एलियन स्पेसक्राफ्ट - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UFO: एलियन और अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) को लेकर अक्सर खबरें आती हैं। अब इस बीच सोवियत-युग के दस्तावेजों से एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसनें दुनिया को हैरान कर दिया है। इन दस्तावेजों में आसमान में उड़ने रहस्यमयी चीजों (यूएफओ) का जिक्र है। इसमें 1989 में रूस के नालचिक सिटी के ऊपर दिखे जेलीफिश जैसे नजर आने वाले यूएफओ और 1993 में एक कथित अंतरिक्ष यान को मार गिराने का दावा किया गया है। लेकिन इसमें एलियंस के अस्तित्व का कोई पक्का सबूत या दावा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


किसे कहते हैं यूएफओ?

यूएफओ आसमान में दिखने वाली कोई रहस्यमी वस्तु या घटना जिनकी वैज्ञानिक पहचान नहीं कर पाते हैं। इन्हें अक्सर उड़न तश्तरी कहा जाता है। यह तेज गति और अजीब रोशनी के लिए जानी जाती हैं। सोवियत-युग के दस्तावेजों में ऐसी ही एक जेलीफिश जैसी दिखने वाली बड़ी रहस्यमयी वस्तु का जिक्र है। इसे रूसी शहर के ऊपर मंडराता हुआ देखा गया था और बाद में गायब हो गया था। 

कब दिखा था यूएफओ? 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 1980 के दशक में एक रूसी शहर के ऊपर एक अजीबोगरीब यूएफओ करीब एक घंटे मंडराता रहा। गवाहों ने इसे जेलीफिश जैसा बताया था। इस पर रंग-बिरंगी बदलती रोशनी चमक रही थी। फिर वो अचानक आसमान में गायब हो गया। यूएफओ को एलियन स्पेसक्राफ्ट भी कहा जाता है। 
विज्ञापन


Surya Grahan 2026: क्या होता है रिंग ऑफ फायर? जानिए साल के पहले सूर्य ग्रहण की 5 बड़ी बातें

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सोवियत युग के दस्तावेजों से यह बातें सामने आई हैं। हाल ही में एक पत्रकार ने इन्हें ट्रांसलेट कर प्रकाशित किया है। यह दस्तावेज करीब 70 पन्नों का है जिसमें 1970 से 1980 के दशक तक की कई रिपोर्टें शामिल हैं। 

Most Dangerous Lake: दुनिया की सबसे खतरनाक झील! जिसके पानी का रंग है खून जैसा लाल, पानी में बन सकते हैं पत्थर

पत्रकार ने बताया कि ये दस्तावेज 1990 के दशक की शुरुआत में रूस से बाहर लाए गए थे और अब सार्वजनिक किए गए हैं। इससे पता चला है कि उस समय सोवियत अधिकारी असामान्य वायुमंडलीय घटनाओं की जांच करते थे, लेकिन सार्वजनिक तौर पर एलियंस की बात को खारिज करते थे। इसमें 13 फरवरी 1989 को नालचिक शहर के ऊपर एक यूएफओ देखे जाने का जिक्र है, जो जेलीफिश की तरह था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें