फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कभी पैदल नापते थे रास्ते, बेटे ने वंदे भारत में बिठाकर भर दीं पिता की आंखें, देंखे वीडियो

Wed, 22 Jul 2026 11:24 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर पिता और बेटे के खूबसूरत पल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कभी 5 रुपये बचाने के लिए ऑफिस पैदल जाते पिता को बेटे ने वंदे भारत की यात्रा कराई। 
विज्ञापन
बेटे ने कराई पिता को वंदे भारत की सैर - फोटो : @bhukkhad_musafir
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Father Son Vande Bharat Viral Video: पिता की मौजूदगी ही बच्चे की सबसे बड़ी ताकत होती है। पिता और बेटे की रिश्ता एक ऐसा एहसास होता है। जिसमें वो उसे सुरक्षा, संस्कार और साहस के साथ-साथ दुनिया को देखना और समझना भी सिखता है। सोशल मीडिया पर पिता और बेटे के खूबसूरत पल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कभी 5 रुपये बचाने के लिए ऑफिस पैदल जाते पिता को बेटे ने वंदे भारत की यात्रा कराई। वीडियो में पिता की खुशी देख आपकी भी आंखें भर आएंगी। 

विज्ञापन

Viral Video: मेट्रो में दिखी रील बनाने की सनक, लड़की का अजीबोगरीब डांस देख घबराए लोग


वीडियो की शुरुआत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़े पिता से होती है। ट्रेन आने के बाद वह वंदे भारत में सवार होते हैं और अपनी सीट पर बैठ जाते हैं। सफर शुरू होते ही उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देती है। जिसमें वह ट्रेन की बड़ी खिड़कियों से बाहर गुजरते खेत-खलिहानों और खूबसूरत नजारों को निहारते नजर आते हैं।

 

विज्ञापन

पिता के वंदे भारत सफर के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, पापा वंदे भारत की सवारी का अनुभव कर रहे हैं। वहीं वीडियो पर लिखा है- कि मेरे पिता 5 रुपये का रिक्शा किराया बचाने के लिए पैदल ऑफिस जाया करते थे। आज जब भी मौका मिलता है, मैं वही 5 रुपये ज्यादा खर्च करता हूं, ताकि उन्हें एक आरामदायक जिंदगी दे सकूं।


Viral Video: बीच सड़क पर बंद पड़ी महिला की इलेक्ट्रिक कार, आर्मी जवान ने पेश की इंसानियत की मिसाल


सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- असली सफलता वही है, जब इंसान अपने माता-पिता को वे खुशियां दे सके, जिनसे उन्होंने कभी सिर्फ बच्चों के लिए समझौता किया था। दूसरे यूजर ने लिखा- यह पिता के सफर की सिर्फ शुरुआत हो और अगली बार बेटा उन्हें हवाई जहाज की यात्रा भी कराए। तो वहीं कई यूजर्स ने लिखा- आज जो सुविधाएं बच्चों को मिल रही हैं, उसके पीछे माता-पिता के वर्षों के त्याग और मेहनत छिपी होती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें