बेटे ने बचपन में मां से किया वादा निभाया
- फोटो : @yogeshrawat04
Son Mother Heartwarming Viral Video: दुनिया के सबसे अनमोल रिश्तों में मां-बेटे का रिश्ता सबसे ऊपर आता है। मां, बेटे के हर दर्द को बिना बोले समझ लेने वाली सबसे करीब इंसान होती है जो बेटे के लिए पहला प्यार, पहली गुरु और सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर मां-बेटे से जुड़ा एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने बचपन में अपनी मां से किया वादा वर्षों बाद पूरा कर दिखाया। बचपन में मां से किया एक छोटा-सा वादा जब वर्षों बाद सच हुआ, तो यह पल सबसे खास लम्हा बन गया।
Viral Video: बेटी की आंखों से छलका पिता के 35 वर्षों के संघर्ष का दर्द, ऑटो चलाकर उनके सपनों को दिए पंख
वीडियो में बेटा ये बताता नजर आता है कि, उसने बचपन में अपनी मां से वादा किया था कि जब वो बड़ा हो जाएगा तो उन्हें हेलिकॉप्टर में जरूर बैठाएंगा। आखिरकार वर्षों बाद उन्हें वह मौका मिल ही गया। वो बताते हैं कि, जैसे ही उनकी मां ने हेलिकॉप्टर देखा, वह थोड़ी घबरा गईं। फिर उन्होंने अपनी मां का हौसला बढ़ाया और उन्हें हेलिकॉप्टर में बैठा लिया। शुरुआत में उनकी मां उनका पैर पकड़कर बैठी रहती हैं, लेकिन उड़ान शुरू होते ही उनका डर धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। कुछ ही देर बाद वही मां मुस्कुराती हुई कैमरे की ओर हाथ हिलाती हुई नजर आती हैं।
वीडियो के आखिर में बेटे की एक बात लोगों के दिल को छू जाती है। जिसमें वह कहते हैं कि मैं मां को घुमाने ले गया था, लेकिन मेरे अंदर का 10 साल का बच्चा सबसे ज्यादा खुश था, क्योंकि उसने अपनी मां से किया बचपन का वादा पूरा कर दिया। पहली बार मां को हेलिकॉप्टर की सैर कराने वाले बेटे के इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- मेरी मां की पहली हेलिकॉप्टर राइड।
बेटे के वायरल हो रहे इस वीडियो को अबतक 6 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक मिल चुके हैं। वहीं वीडियो देख लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- मां की आंखें बता रही हैं कि आज उन्हें अपने बेटे पर कितना गर्व है। दूसरे शख्स ने लिखा- जिंदगी की सबसे बड़ी कामयाबी महंगी गाड़ी या बड़ा घर नहीं, बल्कि माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान लाना है।
Viral Video: हैंडल पर पैर रख बाबा ने सड़क पर दौड़ाई बाइक, लोग बोले- परलोक जाने की बहुत जल्दी है
Viral Video: सड़क किनारे बैठकर स्ट्रीट लाइट के सहारे पढ़ाई करती बच्ची, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल