मोबाइल पर बज रहा था खेसारी का गाना, फिर सांप ने किया कुछ ऐसा
- फोटो : X
Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से बढ़कर वीडियो वायरल होते हैं। वर्तमान समय में सांप के खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। वायरल वीडियो में मोबाइल पर भोजपुरी गाना बज रहा है और वहां एक सांप पहुंचकर कुछ ऐसा करता है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। सांप ने ऐसा किया है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जमीन पर एक मोबाइल रखा हुआ है और पास में एक सांप बैठा हुआ है। मोबाइल में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दूबे का प्रसिद्ध गाना बज रहा है। लेकिन कुछ देर गाना सुनने के बाद सांप कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़े गए। साथ ही वीडियो देखकर लोग खूब हंस रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि सांप मोबाइल के नजदीक जाता है और अपनी जीभ से मोबाइल स्क्रीन में बैक बटन पर एक-दो क्लिक करता है। इससे मोबाइल पर चल रहा गाने का वीडियो बंद हो जाता है। लोगों का कहना है कि लग रहा है कि सांप को भोजपुरी गाना पसंद नहीं आया।
Viral Video: अस्पताल में भर्ती था लड़का, दोस्त आए और बाइक पर बैठाकर ड्रिप के साथ ही घुमाया, लोग हुए हैरान
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @NazneenAkhtar23 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शन लिखा है, लगता है नाग बाबा को ये भोजपुरी गाना पसंद नहीं आया, तभी इसने बंद कर दिया। बस यही देखना रह गया था।
Viral Video: फुटपाथ पर बिखरी हनी सिंह की सादगी, सड़क किनारे मासूम बच्चों को खिलाया खाना, वीडियो ने छुआ दिल
वायरल वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। साथ ही इस लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि उसको नागिन सिरियल देखना है।