फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: महिला दिखा रही थी कमरे की टाइल्स, अचानक कैमरे में कैद हुआ खौफनाक नजारा, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Wed, 20 May 2026 03:00 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है एक महिला अपने कमरे की टाइल्स दिख रही है। इसी दौरान कमरे में कुछ ऐसा दिखता है, जिसके बाद सभी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 
विज्ञापन
महिला दिखा रही थी कमरे की टाइल्स, अचानक कैमरे में कैद हुआ खौफनाक नजारा - फोटो : एक्स/@Madan_Chikna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: कभी-कभी कुछ चीजें हमारी आंखों के सामने होने के बाद भी नजर नहीं आती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला के सामने ही सांप है, लेकिन उसे नजर नहीं आ रहा है। वीडियो को दिख रहे नजारे को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


वीडियो शुरू होते ही एक महिला नजर आती है, जो अपने कमरे की टाइल्स दिखा रही है। कैमरे को इधर-उधर घुमा रही है और टाइल्स की तारीफ कर रही है। महिला आगे कहती है, मेरी टाइल्स कितनी अच्छी है, लेकिन आप लोगों को कुछ नहीं दिख रहा है ना? यहां पर कुछ है, जो हम लोगों को दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बाद महिला कैमरा दीवार और टाइल्स की बीच वाली जगह पर जूम करती है। वहां का नजारा देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। 

दीवारा और नीचे लगी टाइल्स के बीच खतरनाक सांप लेटा है। एक बेहद लंबा और खरनाक सांप है। सांप का रंग और उसके शरीर के पैटर्न कमरे में लगी मार्बल जैसी सफेद और ग्रे टाइल्स के रंग से बिल्कुल मिल रहे थे। इसके कारण पहली नजर में सांप किसी को दिखाई ही नहीं देता है।
विज्ञापन

 

Melody Memes: पीएम मोदी और मेलोनी के बीच का दोस्ताना मोमेंट हुआ वायरल, खास तोहफे को लेकर बने मजेदार मीम्स


 

Baba Vanga: पेट्रोल-डीजल और LPG पर आने वाला है बड़ा संकट? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी वायरल, जानिए क्या है सच्चाई


वीडियो में घबराई हुई महिला की आवाज को आप सुन सकते हैं। वह कह रही देखकर सोया करो भाई सभी, हम लोग तो सोने वाले थे और अभी-अभी देखा... बहुत खतरनाक और बहुत बड़ा भी है। सांप को देखकर कमरे में मौजूद लोग डर गए और सोचने के लिए इसे बाहर कैसे निकाला जाए। वीडियो में एक महिला को कहते हुए सुना जा सकता है- ये हमें देख रहा है और हम इसको देख रहे हैं।

Weird: पति को वश में करने के लिए तीन साल से हाथ में बांधे रखी प्लास्टिक, हथेली का हाल देख डॉक्टर भी चौंक गए


वीडियो में दिख रहा है कि सांप हल्के भूरे और ग्रे रंग का है। सांप के शरीर पर गहरे रंग के चकत्ते या पैटर्न हैं। इसकी बनावट और रंग को देखकर लग रहा है कि यह कोई रैट स्नेट या सैंड बोआ प्रजाति का सांप हो सकता है। हालांकि, भारत में कई जहरीले सांप है, जो ऐसे ही कैमोफ्लाज का इस्तेमाल करते हैं। सांप का शरीर दीवार की दरार में सीधा चिपका हुआ है,जो उसकी छिपने की बेहतरीन कला को दिखा रहा है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें