फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Melody Memes: पीएम मोदी और मेलोनी के बीच का दोस्ताना मोमेंट हुआ वायरल, खास तोहफे को लेकर बने मजेदार मीम्स

Wed, 20 May 2026 01:54 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Modi and Italian PM Melonis New Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली पहुंचे, जहां रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।  इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफियों का पैकेट भेंट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
PM Modi Gift to Meloni - फोटो : X/@GiorgiaMeloni
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi Gift to Meloni: रातनीति की दुनिया अक्सर औपचारिकता और गंभीरता से भरी होती है, लेकिन जब इसमें हल्की मुस्कान और अपनापन घुल जाता है तो वह पल यादगार बन जाता है। एक ऐसा ही दिलचस्प नजारा कुछ ही घंटो पहले सामने आए एक वीडियो में देखने को मिला, जब भारत और इटली के शीर्ष नेताओं की जोड़ी ने खास तोहफा लोगों के बीच साझा किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली पहुंचे, जहां रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अक्सर इंटरनेट पर जमकर वायरल होते हैं और लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं, लेकिन इस बार की चर्चा कुछ खास नजर आ रही है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को भारत की लोकप्रिय ‘मेलोडी’ टॉफियों का पैकेट भेंट किया। इस छोटे से लेकिन दिलचस्प अंदाज ने हाई-प्रोफाइल मीटिंग को एक दोस्ताना टच दे दिया। यही वजह है कि यह पल सोशल मीडिया पर लोगों का पसंदीदा बन गया।

मेलोनी ने खुद इस खास लम्हे का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी उन्हें टॉफी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने साधारण लेकिन प्यारा सा कैप्शन लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद।” 

देखें वीडियो
 

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर ‘मेलोडी’ ट्रेंड करने लगा। यूजर्स इस मजेदार पल पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे दोनों नेताओं के बीच बढ़ती दोस्ती और सहज रिश्ते की झलक बताया, तो कुछ ने इसे कूटनीति में मिठास घोलने वाला पल कहा।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच खासा दोस्ताना माहौल देखने को मिला। डिनर के बाद पीएम मोदी और मेलोनी ने रोम के ऐतिहासिक ‘कोलोसियम’ का साथ में दौरा भी किया। इस दौरान दोनों को बातचीत करते और इस विश्व प्रसिद्ध धरोहर का जायजा लेते देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

यहां देखें मजेदार मीम्स
इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। आइए एक नजर इन मीम्स पर भी डालते हैं। 
 
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें