जैसे ही बरसात का मौसम आता है, वैसे ही सांपों के निकलने की घटनाएं तेजी से सामने आने लगती हैं। वजह साफ है कि बारिश के चलते जब उनके बिलों में पानी भर जाता है तो ये जीव सूखी और सुरक्षित जगहों की तलाश में बाहर निकल आते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है, जिसने लाखों लोगों को चौंका दिया है। इस वीडियो में एक स्नेक कैचर ने 25 साल पुरानी एक नागिन और उसके दर्जनों अंडों को रेस्क्यू करते हुए देखा जा सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ है कि महज 24 घंटे के अंदर इसे 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। वीडियो में नजर आ रहे स्नेक एक्सपर्ट मुरली, जो अपनी जान की परवाह किए बिना सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए मशहूर हैं। उनकी इस बहादुरी को लेकर फिर एक बार सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
25 साल पुरानी नागिन की खोज में स्नेक स्नैचर
जानकारी के मुताबिक कुछ ही समय पहले एक रेस्क्यू के दौरान मुरली को गंभीर चोट भी लगी थी। हालांकि, इलाज के बाद उन्होंने काम पर लौटते ही फिर से मोर्चा संभाल लिया और यह खतरनाक मिशन पूरा किया। नागिन और उसके अंडों को पकड़ने के लिए मुरली सबसे पहले उस जगह की मिट्टी हटाते हैं, जहां सांप होने की आशंका थी।
मुश्किल से पकड़ में आती है नागिन
फावड़े से मिट्टी हटाने के बाद एक बिल दिखाई देता है। जैसे ही मुरली स्नेक कैचर डालते हैं, उन्हें एक सफेद अंडा नजर आता है। इसके बाद जब वे बिल को थोड़ा और खोदते हैं तो वहां दर्जनों अंडे नजर आने लगते हैं। वह बड़ी सावधानी से उन अंडों को एक डिब्बे में रखते हैं। इसके बाद वे उस नागिन को पकड़ने के लिए दोबारा बिल के पास लौटते हैं। काफी कोशिशों के बाद आखिरकार वह नागिन उनके काबू में आ जाती है, जिसने इन अंडों को दिया था। मुरली बिना डरे उसे भी कंटेनर में डाल देते हैं, जिसमें पहले से अंडे रखे थे। यह पूरी घटना लगभग 90 सेकंड के वीडियो में कैद हुआ है।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @murliwalehausla24 ने पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “25 साल पुरानी नागिन इतने अंडे देने के बाद कहां छुपी थी और कैसे उसे रेस्क्यू किया गया।” इस क्लिप को एक दिन में ही 15 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, वहीं व्यूज की संख्या 3 करोड़ 25 लाख को पार कर चुकी है। पोस्ट पर 3 हजार से भी अधिक कमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, “आपके साहस को नमन है।” दूसरे ने कहा, “भोलेनाथ हमेशा आपकी रक्षा करें।” किसी ने सुझाव दिया, “ग्लव्स जरूर पहनें।” तो किसी ने इस ऑपरेशन को बेहतरीन बताया।