फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: नहीं देखा होगा ऐसा कोबरा! सांप-नेवले की लड़ाई देखकर दहशत में आए लोग, वायरल हुआ दुर्लभ वीडियो

Sat, 29 Aug 2026 02:41 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर सांप और नेवले की लड़ाई का बेहद दुर्लभ वीडियो सामने आया है। इसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। सांप खतरा महसूस होते ही नेवला पर हमला कर देता है। इसके बाद कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन
सांप-नेवले की लड़ाई देखकर दहशत में आए लोग, वायरल हुआ दुर्लभ वीडियो - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोबरा और नेवला की लड़ाई का वीडियो: सोशल मीडिया पर हर दिन जानवरों की लड़ाई के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई बेहद खतरनाक और रोंगटे खड़े करने वाले होते हैं। अब एक इसी तरह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह बेहद हैरान करने वाला है। अभी तक आपने ज्यादातर वीडियो में देखा होगा कि सांप को नेवला मार देता है या नेवला से जान बचाकर सांप भाग जाता है। लेकिन वायरल वीडियो में मामला पूरा उलटा नजर आता है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि एक जगल के खुले मैदान में एक खतरनाक कोबरा और नेवला है। नेवला धीरे-धीरे कोबरा की तरफ बढ़ता है, जिसके बाद खतरा महसूस होते ही कोबरा फन फैलाकर खड़ा हो जाता है। फिर जो होता है, उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

सांप के नजदीक जैसे ही नेवला पहुंचता है, कोबरा उस पर हमला कर देता है और वो जान बचाकर दूर भाग जाता है। सांप को शिकार बनाने कोशिश में नेवला लगा हुआ है, लेकिन उसे कोबरा के सतर्क होने की वजह से सफलता नहीं मिल पा रही है। नेवला और सांप दोनों एक दूसरे पर हमले के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


कैब में नहीं बैठे, फिर भी कटते रहे पैसे! बिल देखकर यात्री के पैरों तले खिसकी जमीन

कोबरा बेहद गुस्से में दिख रहा है और नेवला भी भांप लेता है। इसके बाद नेवला जान बचाकर वहां से भाग जाता है। वीडियो में दो नेवला नजर आते हैं, लेकिन कोबरा के गुस्से को देखकर वो वहां से भागना ही सही समझते हैं। 



अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि जंगल में देखे जा सकने वाले सबसे रोमांचक पलों में से एक। एक कोबरा अपना फन उठाकर खड़ा है, तो वहीं नेवला उसके बिल्कुल करीब रहकर उसकी हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं। 

जापान से आईं, हिंदी सीखीं और फिर गंगा में लगाई डुबकी... वीडियो ने जीत लिया भारतीयों का दिल

कुछ पल के लिए दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने तनावपूर्ण स्थिति में नजर आते हैं। यह इस बात की याद दिलाता है कि जंगल में कभी भी, कहीं भी कोई अप्रत्याशित लड़ाई हो सकती है। यही हर सफारी को अलग और रोमांचक बनाता है। बताया गया है कि यह वायरल वीडियो श्रीलंका के उदावलावे सफारी किंगडम का है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें