लोगों को भी ऐसी-ऐसी अजीबोगरीब बीमारियां होती हैं जिन्हें देखकर हम क्या आप भी खूब हैरत में पड़ जाएंगे। अब इसी मामले को ले लीजिए।
डेली मेल के मुताबिक इंगलेंड के बोल्टन में रहने वाली 25 साल की निकोला निकोल्स मैन फ्लू नाम के एक माइल्ड फ्लू से साल 2008 में पीड़ित हुई थी। उस बीमारी के बाद से वो कभी भी ठीक से खा-पी नहीं पाई।
हर रोज 50 बार तक उल्टी करने वाली निकोला ने जब डॉक्टर को इस बारे में बताया तो पता चला कि उन्हें गैस्ट्रोपेरेसिस है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें पेट मसल्स पैरालाइज हो जाती हैं। वो ठीक से काम नहीं कर पाती हैं।
नहीं खाया सात सालों से खाना
निकोल इस बीमारी की वजह से कुछ भी ठोस खाना खा सकने के काबिल नहीं हैं। अब इस वजह से उनके पेट में सीधे लिक्विड खाने और ग्लूकूज को खून की नली से भेजा जाता है।
ये उसे एनर्जी देती है। वो पिछले सात सालों से ऐसी ही जिदंगी जी रही है। आपको हैरत होगी जानकर कि इस बीच निकोल ने दो बच्चों को भी जन्म दिया।
प्रेगनेंसी के दौरान भी वो ब्लड स्ट्रीम से ही खाना लेती रही। उनके पति का नाम बेन हैं और वो 27 साल के हैं। निकोल के साथ बेन हर पल खड़े रहते हैं।
झड़ गए बाल भी
निकोल को इस बीमारी से इतनी दिक्कत हुई कि उनके बाल झड़ गए। आने वाले दिनों में भी वो इस बीमारी से पीछे छुड़ा पाएंगी इसका कुछ कहा नहीं जा सकता।
ऐसी जिंदगी जीने के बाद भी निकोल कहती हैं कि वो सबसे लकी औरत हैं। उन्हें उनके पति का साथ है और उनके बच्चे बहुत ही प्यारे हैं।
अब उनके बच्चे थोड़े बड़े हो गए हैं और वो ठीक हैं।