अगर आपको ऐसा लगता है कि मां बनने वाली औरत के साथ ही जी मचलाने और तनाव जैसे लक्षण होते हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं।
कभी-कभी बनने वाले पिता को भी तनाव होता है। ये तनाव पहली बार पिता बनने की भावना से होता है। मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक 29 साल के हैरिस ऐशबे की मंगेतर को उनका पहला बच्चा होने वाला था।
वो गर्भ से थी। इसी बीच में हैरी को भी कुद तनाव और सुबह होते ही बुखार जैसे लक्षण आना शुरू हो गए। ये सिलसिला कई दिनों तक उसके साथ चला जिस वजह से उसने ऑफिस से छुट्टी ले ली।
लो, ये क्या होने लगा?
बुखार से परेशान हैरी ने जब ऑफिस से थोड़े दिनों की छुट्टी ली तो उनके साथ कुछ ऐसा होने लगा जिससे वो क्या उनकी मंगेतर भी दंग रह गई।
आप यकीन नहीं मानेंगे लेकिन हैरिस के स्तन बढ़ने लगे। उसके साथ ऐसी चीजें होने लगी जैसे कि वो पुरूष नहीं बल्कि बनने वाली मां हो।
उसके ना सिर्फ स्तन किसी औरत जैसे बढ़ने लगे बल्कि उसे भूख भी ज्यादा लगने लगी। अब वो इस कंडिशन से ज्यादा तनाव में रहने लगा। अपने इस प्रॉब्लम की वजह जानने के लिए वो अस्पताल गया। उसके साथ उसकी मंगेतर चारलोट ऐलसॉप भी पहुंची।
डॉक्टर ने समझाया
जब डॉक्टर ने हैरिस की जांच कि तो उसके साथ कई दिनों से हो रहे बदलावों को नोटिस में लिया और उसको समझाया।
डॉक्टरों ने बताया कि वो एक तरह के मेडिकल कंडिशन का शिकार हो गया है। इसे साइंस में कौवेड सिंड्रोम कहते हैं। कुछ पुरूषों को अपनी लव-पार्टनर के गर्भ से होने पर ऐसे कंडिशन होने लगते हैं।
इसमें आदमी को किसी प्रेगनेंट औरत जैसे लक्षण एक खास तरह के तनाव से होते हैं। लेकिन, फिर ये अपनेआप ठीक हो जाते हैं। हैरिस को जानकर अच्छा भी लगा और वो चकित भी रह गया।
इंसान के होंठ हैं या फिर मछली के?...आप खुद ही तय करें
जब एक्सीडेंट के बाद छिलके सा उतर आया सिर...हिम्मत हो तो ही देखें!
मिलिए उल्टे सिर वाले से इस अनोखे इंसान से!
गर्भ में पल रहा सबसे 'कूल बेबी', करता है थम्स अप!