सैन फ्रैंनसिस्को में रहने वाले कियैम लैम ने साल 2010 में पूरी दुनिया घूमने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। फिर चार सालों तक कियैम पूरी दुनिया घूमते रहे।
डेली मेल के मुताबिक बाद में उन्होंने इस पूरी यादगार जर्नी को और भी खूबसूरत बनाने के लिए उसे एकबार एक साथ और एक नजरिए से देखने की कोशिश की।
उन्हें आइडिया आया कि सभी देशों में घूमकर जो उन्होंने तस्वीरें ली हैं उन सबको मिलाकर एक टाइम लैप्स वीडियो तैयार किया जाए।
चार साल में वो 15 देशों में घूमे और 6286 तस्वीरों को उन्होंने चार मिनट के वीडियो में कंपाइल किया।