फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदा हुई ऐसी बच्चियां, सिर को छोड़ पूरा बदन करती हैं शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने ऐसे जुड़वा बच्चों को तो देखा होगा जो शरीर का कोई एक हिस्सा शेयर करते हैं। कभी वो एक सिर होता है, तो कभी पैर तो कभी पेट।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक मेडिकल हिस्ट्री में ऐसा बहुत ही दुर्लभ होता है जब कोई ऐसे जुड़वा बच्चे पैदा हों जो सिर को छोड़ पूरा बदन ही शेयर करते हों।

अमेरिका के अटलांटा में नॉर्थसाइड हॉस्पिटल में ऐसी ही जुड़वा बच्चियों ने जन्म लिया है जिन्हें देखकर खुद डॉक्टर भी हैरान थे। ऐसे बच्चे एक मिलियन की संख्या में कोई एक ही होते हैं।

किया अपनी बेटियों का स्वागत

इन जुड़वा बच्चियों का नाम है एसा और एली हैंबाय। सी-सेक्‍शन से पैदा हुई ये बच्चियां कभी अलग नहीं की जा सकती। ये ऐसी ही पैदा होने वाली थी, इस बात का पता इनके मां-बाप को पहले ही था।

एसा और एली की मां का नाम रॉबिन है और पिता का नाम माइकल। माइकल ने अपने फेसबुक पेज पर अपने बेटियों के आने का स्वागत किया और तहे दिल से उन्हें स्वीकारा।

उन्होंने बताया कि उनकी दोनों ही बेटियां स्वस्‍थ पैदा हुई हैं और उनकी मां भी बिल्कुल ठीक है।
विज्ञापन

ऐसा है बदन

साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की डिलिवरी कठिन हो सकती थी, इसलिए वो पहले ही एलाबामा से अटलांटा चले गए थे। एक्सपर्ट डॉक्टरों के निरीक्षण में उनकी बेटियों ने जन्म लिया।

डॉक्टरों ने बताया कि इन जुड़वा बहनों में सिर से नीचे का पूरा हिस्सा शेय‌र पर है। हाथ, पैर, प्राईवेट पार्ट, दिल, पेट और पीठ सबकुछ एक ही है।

उन्होंने कहा कि दोनों बहनों के तीन फेफड़े हैं, तीसरा वाला दोनों शेयर करती हैं। ये अनोखा मामला है। बच्चों की जिंदगियां हालिया रिपोर्टों को देखते हुए ठीक लग रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें