अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से मंगल पर भेजे गए रोवर आपर्च्यूनिटी ने लाल ग्रह पर पांच हजार दिन पूरे कर लिए हैं। साथ ही नासा ने दावा किया है कि रोवर से भेजी गईं तस्वीरों में दिख रहे पत्थरों पर धारियां नजर आ रही हैं।
ऐसी धारियां पत्थर पर तब बनती हैं, जब उस पर नम मिट्टी बार-बार जमा होती है या उखड़ती है। यानी पत्थर की यह धारियां लाल ग्रह पर कभी पानी होने का संकेत हो सकता है।
नासा का यह भी कहना है कि ये धारियां तेज हवा, कुछ गिरने और दूसरे कारणों से भी बनती हैं। ज्ञात हो कि यह यान जनवरी, 2004 में मंगल पर गया था। इस वक्त मंगल की प्रिजर्व वैली की जांच कर रहा है। नासा का कहना है कि ये धारियां रहस्यमय हैं। यह रोमांचक है। जांच से जो भी खुलासा होगा वह मंगल के बारे में कुछ नया बताएगा।