फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमत्कार: जब नवजात बच्ची की चीख सुन कोमा से वापस आ गई मां

Thu, 17 Sep 2015 07:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कोई भी मां सबकुछ बर्दाश्त कर सकती है लेकिन अपने बच्चे की जरा सी तकलीफ उससे सही नहीं जाती। लेकिन क्या कोई मां कोमा में जाने के बाद भी अपने बच्चे की आवाज सुन सकती है? जी हां, साल भर पहले उत्तरी कैरोलिना में जो हुआ उसे चमत्कार कहना गलत नहीं होगा।
विज्ञापन


दरअसल, टॉपयैप्स.कॉम के अनुसार शैली कॉली नाम की महिला उस वक्त कोमा में चली गई जब उसने बच्ची को जन्म दिया। इस बात की संभावना खुद शैली ने अस्पताल जाते हुए जाहिर की थी। लेकिन उस वक्त किसी को भी ये अंदाजा नहीं था कि शैली की बात हकीकत अख्तियार कर लेगी।

शैली के कोमा में जाने से पूरा परिवार दुखी था। घर में नए मेहमान की खुशी की बजाय मातम छाया हुआ था। लेकिन हफ्ते भर बाद वो चमत्कार हुआ, जिसके बाद सभी के मुरझाए हुए चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


डॉक्टर जब शैली के इलाज में दिन-रात लगे हुए थे, तभी एक नर्स एश्ले मैनुस ने डॉक्टरों को सुझाव दिया कि क्यों न स्किन टू स्किन कॉन्टेक्ट पर काम किया जाए। सारे डॉक्टर इस विचार पर सहमत हो गए।

डॉक्टरों ने नवजात रिलान को शैली के सीने से सटाकर उसकी गोद में ऐसे लिटा दिया कि मां-बेटी की त्वचा एक-दूसरे को स्पर्श करे। और फिर वही हुआ जिसका सबको इंतजार था।

...और बच्ची ने बचा लिया मां को

शैली की गोद में बच्ची लेट तो गई लेकिन शांत सोती रही। तभी डॉक्टर ने बच्ची को हल्के से नोंच लिया ताकि वो कुछ आवाज करे। डॉक्टर के ऐसा करने पर बच्ची रोने लगी। इसे कुदरत का करिश्मा ही कहिए कि बच्ची की रोने आवाज को मां ने कोमा में भी सुन लिया। अपनी जिगर की गुड़िया का स्पर्श उस मां ने महसूस कर लिया।

नर्स एश्ले मैनुष ने बताया कि रिलान कुछ देर ही रोई थी कि एका-एक मॉनिटर की सुई ने हरकत की और ये देख हम सब दंग रह गए। हमें अंदाजा हो गया कि कहीं न कहीं बच्ची के स्पर्श को शैली महसूस कर रही है।

बच्ची के स्पर्श और रोने की आवाज सुनकर शैली कोमा से बाहर आ गई। आखिरकार बच्ची ने अपनी मां की जान बचा ली। शैली के पति ने बताया कि जब शैली कोमा में गई तो सभी ने उम्मीद छोड़ दी कि वो कभी ठीक भी होगी।
विज्ञापन

'मेरी बच्ची ने मुझे मुसीबत से लड़ने की हिम्मत दी'

कोमा से बाहर आने के बाद शैली ने कहा, '' जो भी हुआ वो एकदम हैरतअंगेज था। मैं अब भी आश्चर्य से भर जाती हूं जब ये सोचती हूं कि मेरी छोटी सी बच्ची ने इतना बड़ा कारनामा कर दिया। डॉक्टर उस समय असहाय थे। वो कुछ नहीं कर पा रहे थे लेकिन मेरी बेटी ने कर दिखाया। उसके रोने की आवाज ने मुझे झकझोरा और मुझे उस मनहूस घड़ी से निकलने की हिम्मत दी।

अब शैली की बेटी एक साल की हो गई है। हाल ही में शैली ने अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया और ये तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कीं। शैली ने अपने पति जेरेमी कॉली के साथ मिलकर बीती घटना के बारे में एक किताब भी लिखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें