प्रसव पीड़ा को दुनिया की सबसे भयावह पीड़ा में से एक माना जाता है। इस दौर से जो औरत गुजर चुकी होती है, वही इसके असली दर्द को जानती है।
लेकिन, वो दर्द असल में होता कैसा होगा, ये पुरूषों के लिए जानना नामुमकिन सा था।
लेकिन इजिनसाइट के मुताबिक अब मर्द भी क्या कभी मर्द ये महसूस कर सकते हैं कि प्रसव पीड़ा कैसी होती है।
हांलाकि मर्द बच्चे पैदा नहीं कर सकते लेकिन साइंस की इस हाईटेक दुनिया में वो इस दौर को महिला के प्रसव पीड़ा को जरूर महसूस कर सकते हैं।
चीन के एक अस्पताल में मर्दों के लिए ऐसी मशीन लगी है जिससे मर्द लेटकर ये प्रसव वाली पीड़ा का झेल सकते हैं।
इस दर्द को महसूस करने के लिए पिता बनने वाले कई मर्द जुट रहें हैं। उनके इस अजीबोगरीब कारनामे को जियांगजी प्रांत का टीवी सीरियल एयर भी कर रहा है।
ये था दर्द वाला कैंप
ये एक तरह का कैंप था जो मर्दों के लिए लगाया गया था। इसमें 20 मर्दों ने भाग लिया। उनके पेट के निचले हिस्से में इलेकट्रोड्स लगा दिए गए और दो घंटें तक जबरदस्त कॉन्ट्रैक्शन दिया गया।
इस दौरान कई मर्दों के आंखू भी निकल आए। तो कई पुरूषों की बीवियां उन्हें वहां से हटने को बोलती दिखीं।
ये एक तरह का इलेक्ट्रोमैगनेटिक कॉन्ट्रैक्शन था जिसे मर्द झेलते हुए काफी परेशान दिखे।
इसके बाद से वो सभी मर्द जिन्हें लगता था कि बच्चा पैदा करना एक कोई बहुत बड़ी बात नहीं है, वो इसके पीछे को दर्द को जान गए।
भयानक था दर्द
इस दर्द को कई मर्दों ने मिनटों में झेलने के बाद ही अपने हाथ खड़े कर दिए। उनके पेट पर कॉन्ट्रैक्शन उन्हें किसी शॉक से कम नहीं लग रहे थे।
अस्पताल का ऐसा करने के पीछे मकसद था कि मर्द औरतों की इज्जत करें और गर्भवती स्त्रियों की परेशानियों को समझें।
इससे एक तरह की जागरूकता भी आएगी। आपको बताएं कि इससे पहले भी एक डज टीवी शो में ऐसा एक्सपेरिंमेंट किया जा चुका है।
इसमें भाग लेने वाले मर्दों ने इस पीड़ा को एक टॉर्चर बताया। इस चीनी प्रोग्राम में हिस्सा लिए एक प्रतिभागी ने बताया कि पीड़ा असहनीय थी।
उसे याद आ रही है अपनी मां की जिसने दर्द सहकर उसे पैदा किया होगा। उसने ये भी जाना कि उसकी पत्नी को एक साथ तीन बच्चे हुए थे और तब उसने कितने भयावह दर्द को घंटों सहा होगा।