फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजाक नहीं हकीकत! इस आदमी की नाक में निकल आया दांत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादा गर्मी लगने पर या फिर ऊंचाई पर जाने से कई लोगों के नाक से खून बहने लगता है।
विज्ञापन


लेकिन, घर बैठे बिना किसी बात के अगर नाक से खून बहे, तो ये हैरान कर देने वाली बात है।

डेली मेल के मुताबिक साउदी अरब में 22 साल के एक शख्स को पिछले तीन सालों से हर महीने नाक से खून बहने की शिकायत थी।
Trending Videos

नहीं पता चली वजह

वो नाक से खून बहने से इतना परेशान था कि उसने कई बार डॉक्टर को भी दिखाया।

डॉक्टर भी मरीज की बीमारी का इलाज कर पाने में असक्षम थे।

इस बात की वजह ही नहीं तलाश पा रहे थे कि आखिर क्यों इस लड़के को टॉ‌न्सिल भी बना रहता है और नाक से खून भी बहता है?

तीन सालों बाद जब लड़के के नाक में दर्द भी रहना शुरू हुआ तो उसके नाक की कई जांचें हुई और उसमें हैरतअंगेज खुलासा हुआ।

बढ़ रहा है दांत

डॉक्टरों को लड़के के नाक के अंदर एक बढ़ता हुआ दांत मिला। दांत लगभग एक सेंटीमीटर का था।

लड़के को जनरल एनेथिशिया दिया गया और नाक से दांत निकाल बाहर किया गया।

डॉक्टर खुद भी इस बात से हैरान थे कि दांत पिछले तीन सालों से बढ़ रहा था और इसका पता नहीं चलाया जा सका।
विज्ञापन

ये कहता है साइंस

एक डेंटिस्ट ने बताया कि 3.9 प्रतिशत लोगों को जरूरत से ज्यादा दांत होते हैं। ये कहीं पर भी निकल आते हैं।

ऐसे में ही दांत के ऊपर दांत निकलने की बात आती है। इसी में से कुछ लोग मीसायोडेंस से पीड़ित होते हैं।

इनके दांत मुंह में पीछे की तरफ निकलते हैं। इस लड़के के केस में दांत मुंह में पीछे की तरफ ना निकलकर नाक तक जा पहुंचा।

आपको बता दें कि हाल ही में हमारे देश में अभी एक लड़के के मुंह में 232 दांत मिलने की खबर सामने आई थी। ये खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें