कम लेकिन ऐसी खबरें आती रहती हैं जब आती हैं तो सब को हैरत में डाल के जाती हैं। डेली मेल के मुताबिक हाल ही में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक ऐसा मेडिकल मामला आया जिसके बारे में सुनकर दंग रह जाएंगे।
इस महिला का नाम मौशमी डैम है। वो 49 साल की हैं। पिछले कई दिनों से उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत थी। उन्हें पिछले महीने ही पीलिया भी हो गया। तब उन्हें लगा कि डॉक्टरी सलाह अब जरूरी है।
डॉक्टरों ने उनकी हालत को समझते हुए उनके कई टेस्ट किए और अल्ट्रासाउंड भी किया। वो ये जानकर हैरान थे कि इस महिला के पित्त में पथरियों का पूरा जंखाड़ पड़ा हुआ है।