फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज! इस महिला के गर्भ में 60 सालों से पड़ा है भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटेला मेलेडेज की उम्र 91 साल है। उन्हें कई दिनों से पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द की शिकायत थी। दर्द को सहकर उन्हें अंदाजा हुआ कि उनके पेट के निचले हिस्से में ट्यूमर हो सकता है।
विज्ञापन


वो डॉक्टर के पास गई। सबसे पहले उनका एक्सरे किया गया। लेकिन  डॉक्टरों को भी बड़ा झटका तब लगा जब उन्हें एसटेला के पेट से वो नहीं मिला जिसका उन्हें अंदाजा था।

मिरर के मुताबिक चिली के ला बोका में रहने वाली इस महिला  के एक्सरे रिपोर्ट ने बताया कि उनके गर्भ में पिछले साठ सालों से एक भ्रूण पड़ा है। ये जानकर सभी दंग रह गए।
विज्ञापन


विज्ञापन

बस बचे थे तो भ्रण के कुछ हिस्से


एसटेला ने डॉक्टरों को बताया कि मां बनना उनका जिंदगी भर का एक सपना था। लेकिन वो कभी भी मां बन नहीं पाई। उनके पति का नाम मैनुअल गौनजालेज था। दोनों की शादीशुदा जिंदगी 74 सालों तक चली।

लेकिन साल 1991 में एसटेला के पति का निधन हो गया था। एसटेला ने बताया कि बच्चा ना होने की वजह से उन्होंने जिंदगी भर काफी कुछ सहा। अब उन्हें ऐसा लगता है कि पेट के निचले हिस्से की सूजन का मतलब वही भ्रूण था जिसके लिए ये कपल ‌हमेशा से परेशान था।

हांलाकि एसटेला की उम्र को देखते हुए डॉक्टरों ने सर्जरी करने से मना किया है। उनका कहना है कि सर्जरी में काफी खतरा है और खून भी बह जाने की आशंका है। इसलिए उन्होंने हाल-फिलहाल भ्रूण का जैसे का तैसा ही रखने की सोची है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें