फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी सर्जरी? डॉक्टरों ने खोपड़ी का हिस्सा पेट में डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी रंजिश में कभी-कभी जान के भी लाले पड़ जाते हैं। एक ऐसे ही नाइट आउट के बाद हुए झगड़े में लियाम का सिर बुरी तरह से चोटिल हो गया।
विज्ञापन


झगड़े में लगे सिर पर एक मुक्के ने लियाम के सिर पर इतनी बुरी चोट पहुंचाई कि उसे फौरन अस्पताल ले जाना पड़ा।

डेली मेल के मुताबिक इसके बाद डॉक्टरों को फौरन ही उसकी सर्जरी करनी पड़ी। पता चला कि खोपड़ी के एक हिस्से में भयानक चोट लगी है।

टूट गई खोपड़ी

डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान उसके सिर का एक हिस्सा कुछ टूटा सा मिला। उन्हें दिखा कि लियाम की खोपड़ी कान के पीछे से कुछ फूट गई है।

लेकिन सर्जरी के दौरान लियाम के सिर में काफी सूजन आ गई थी और इस वजह से आगे की सर्जरी को रोकना पड़ा।

डॉक्टरों उसकी टूटी खोपड़ी का कुछ हिस्सा सिर से अलग कर चुके थे। उन्होंने सूजन जाने तक के लिए उसकी खोपड़ी के हिस्से को कुछ दिनों के लिए उसके पेट में डाल दिया।
विज्ञापन

ताकि रहे ठीक

डॉक्टरों ने लियाम की खोपड़ी को ठीक से रखने के लिए उसे पेट में डाल दिया था। ऑपरेशन के बाद लियाम तीन हफ्तों के लिए कोमा में चले गए थे।

बाद में उन्होंने सर्जरी की और दोबारा खोपड़ी के हिस्से को पेट से निकाल कर दिमाग में डाज दिया।

इस पूरे समय लियाम बहुत ही कमजोर से रहे लेकिन अब धीरे-धीरे वो ठीक हो रहें हैं।

मेडिकल सांइस के ऐसे ही अजूबों को पढ़ने के लिए क्लिक करें



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें