फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेगनेंसी का 8वां महीना, फिर भी लगाई सबसे तेज दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जहां एक ओर गर्भवती औरतों को आठ महीने में हिलने में भी मुसीबत होती है, वहीं इस औरत ने प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में दौड़ कर अजूबा ही कर दिखाया है।
विज्ञापन


डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक अमेरिका में रहने वाली 34 साल की एलीशिया मौनटैनो प्रेगनेंसी के आठवें महीने में हैं।

लेकिन फिर भी रेस को लेकर उनका जोश और जीतने का जज्बा इतना ज्यादा था कि उन्हें अपनी प्रेगनेंसी को इस बीच नहीं आने दिया।

दौड़ी 800 मीटर

हम सभी जानते हैं कि 800 मीटर का मतलब किसी बड़ी सी फील्ड का लगभग चार चक्कर के बराबर होता है।

एलीशिया के पेट में आठ महीने का बच्चा पल रहा है और उन्होंने तब भी 800 मीटर दौड़ कर एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

इसके लिए उन्होंने ट्रेनर्स और डॉक्टरों के पूरे निरीक्षण में ही रोज प्रैक्टिस की और उनकी इजाजत से ही 800 मीटर की दौड़ लगाई।
विज्ञापन

था बड़ा चैलेंज

जब अपने आठवें महीने में हर महिला आराम कर रही होती है, उस भारी वक्त में एलिशिया धूप में दौड़ती रहती थी।

ये यकीनन अपने आप में एक बड़ी बात है। वो प्रेग्नेंट होते हुए भी दौड़ लगाने वाली पहली ओलंपियन बन गई हैं।

जब उन्होंने दौड़ खत्म की तो पूरी पब्लिक ने खड़े होकर उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया और उनके इस कदम के लिए उनकी तारीफें की।

खौफनाक द्वीप, जहां के सांप काटने पर गला देते हैं चमड़ी!

जब गाय ने पांच घंटों तक पुलिसवालों के छुड़ाए छक्के, देखें तस्वीरें!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें