Zara Hatke: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों के दिलों को छू रहा है। इस वीडियो में एक छात्र अपने माता-पिता के साथ मिलकर फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का रोमांटिक गाना 'तू है तो' गाते हुए नजर आ रहा है। बच्चे की मासूमियत, गिटार की धुन और परिवार के बीच का प्यार देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। यह वीडियो इतना प्यारा है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस परिवार को अपनी 'मैनिफेस्टेशन लिस्ट' में शामिल कर रहे हैं। आइए इस लेख में वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से जानते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 3.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में छोटा बच्चा बड़े उत्साह के साथ '1... 2... 3...' गिनता है, और फिर अपने माता-पिता के साथ मिलकर गाना शुरू करता है। बच्चा गिटार बजाते हुए 'तू है तो' गाता है, जो राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का एक लोकप्रिय गाना है। इस परिवार की जुगलबंदी और साथ में तीनों लोगों के सुर का तालमेल इतना शानदार है कि इसे देखने-सुनने वाले लोग हैरान रह जाते हैं। बच्चे की गिटार की धुन और माता-पिता की मधुर आवाज ने इस वीडियो को और खास बना देता है।
वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि बच्चे के पिता का अपनी पत्नी को बहुत प्यार भरे अंदाज से पत्नी को बार-बार देखते हैं। पूरे गाने के दौरान उनकी नजरें पत्नी पर टिकी रहती हैं, जो इस वीडियो को और भी भावनात्मक बना देता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस परिवार की सादगी और प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
Ajab Gajab: नीली आंखों वाले कुत्ते की हरकतों के कायल हुए लोग, 20 लाख लोगों ने देख डाला वीडियो
लोगों की प्रतिक्रिया
इंटरनेट पर इन दिनों यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा परिवार हर किसी को चाहिए, इसे देखकर दिल खुश हो गया।' वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'पापा का मम्मी को देखने का तरीका और बच्चे की मासूमियत, सब कुछ परफेक्ट है।' एक और यूजर ने लिखा कि- 'ये देखो अमीरी क्या होती है'। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @ashweenanegi नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को साढ़े तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 61 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
ये भी पढ़ें-
Viral Video: कुत्ते ने कई तरह के पोज देकर कराया फोटोशूट, लोगों ने कहा-'किसी सुपर मॉडल से कम नहीं हैं'