चलती दुरंतो एक्सप्रेस पर फेंका पत्थर, यात्रियों के खाने में गिरे कांच के टुकड़े
- फोटो : instagram
ट्रेनों पर पत्थर फेंकने का मामला अक्सर सामने आता रहता है। कभी लोग वंदे भारत एक्सप्रेस, तो कभी किसी दूसरी ट्रेन पर लोग पत्थर फेंकते हैं। अब बार फिर ट्रेन पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका गया है। इस दौरान यात्री कर रहे थे और उनके बीच दहशत फैल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने इस घटना का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में यात्री दोस्तों के साथ बैठ दिख रहे हैं। इसी दौरान चलती ट्रेन पर बाहर पत्थर फेका गया, जो शीशे को तोड़ते हुए अंदर आ जाता है। टक्कर इतनी तेज थी कि खिड़की का कांच टूट जाता है और उसके टुकड़े अंदर बैठे यात्रियों पर जाकर गिरता है। वीडियो के मुताबिक, इस घटना में चार लोगों को चोट लगी है।
वीडियो में दिखा डरावना नजारा
वीडियो में एक यात्री द पूरी घटना के बारे में बता रहा है। उसने बताया कि वे नागपुर से मुंबई जा रहे थे और ट्रेन में बैठकर डिनर कर रहे थे। इसी दौरान पत्थर खिड़की से टकराया। वीडियो में बाहर का हिस्सा भी दिखाया है।
इसके बाद स्टेशन पर पुलिसकर्मी मौके की जांच करते दिखे हैं। वीडियो शेयर करते हुए यात्री ने ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। उसने बताया कि घटना के समय उनके आसपास ऐसे परिवार भी बैठे थे और साथ छोटे बच्चे थे।
यात्री ने कहा कि राहत की थी कि पत्थर उनकी खिड़की से टकराया। उसने कहा कि अलग हालात होते, तो नतीजा ज्यादा गंभीर हो सकता था। कुछ लोगों का कहना है कि चलती ट्रेनों पर पत्थर फेंकने की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त क्यों नहीं की जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा करने से उन्हें क्या मिलता है। आखिर लगो ट्रेनों पर पत्थर क्यों फेंकते हैं।