फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saanp Ka Video: बिल्ली के बच्चे को जिंदा निगल गया कोबरा सांप, वायरल वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

Tue, 01 Jul 2025 02:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Saanp Ka Video: मशहूर स्नैक कैचर मुरली वाले हौसला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि विशाल कोबरा ने एक बिल्ली के बच्चे को निगल लिया है और घर में छिपा है।
विज्ञापन
बिल्ली के बच्चे को जिंदा निगल गया कोबरा सांप, वायरल वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Saanp Ka Video: सोशल मीडिया पर सांप पकड़ने के कई वीडियो वायरल होते हैं। आप कई विशाल सांप भी देखे होंगे, जो जिंदा जानवरों को निगल जाते हैं। अब इस बीच एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह काफी हैरान करने वाला है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

विज्ञापन


आपने अभी तक अजगर को बड़े जानवरों को निगलते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी कोबरा सांप यानी नाग को किसी बड़े जीव को निगलते देखा है? नहीं तो आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं। दरअसल, एक कोबरा सांप ने बिल्ली के बच्चे को ही निगल गया है। 

मशहूर स्नैक कैचर मुरली वाले हौसला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि विशाल कोबरा ने एक बिल्ली के बच्चे को निगल लिया है और घर में छिपा है। सांप को पकड़ने के लिए मुरली वाले हौसला वहां पर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन




Japanese Baba Vanga: क्या 5 जुलाई को आएगी विनाशकारी तबाही? जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से दहशत में दुनिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के बेसमेंट में कूड़ा भरा हुआ है और सांप उसमें छिपकर बैठा है। इसके बाद वहां पर मुरली पहुंचते हैं और लोगों की भीड़ लगी है। दिख रहा है कि कूड़े में एक जगह सांप छिपा है और लोगों की आवाज सुनने के बाद धीरे-धीरे रेंगता है। सांप ने बिल्ली के बच्चों को निगल लिया है। 

Viral Video: बुजुर्ग को सड़क पर गाय और सांड ने पटक-पटक कर मारा डाला, दिल दहलाने वाला वीडियो हुआ वायरल

कूड़ा हटाने के बाद सांप दिखाई देता है और फन फैलाकर बैठा है। लोगों की आवाज सुनकर फुंफकार कर रहा है और गुस्से में नजर आ रहा है। मुरली उसे पकड़े लिए उसकी तरफ सांप पकड़ने वाले स्टीक को फेंकते हैं, तो उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़कर मुरली से घर के बाहर लाते हैं। इसके बाद वह निगले बिल्ली के बच्चे को बाहर उगल देता है। यह वीडियो रूह कंपा देने वाला है। 

Video: विदेशी पर्यटक हाथ से नहीं खा पा रहा था खाना, तो मम्मी ने देसी तरीके से खिलाया खाना, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को करीब सात करोड़ लोग देख चुके हैं, जबकि 6 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि उसने दो बच्चों को काट लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा उसने एक बिल्ली के बच्चे को निगल गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें