फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शादी में फेरों से पहले मचा बवाल, दूल्हे को देखते ही छत पर चढ़कर बैठ गई दुल्हन, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 13 May 2025 08:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी और अब सिर्फ फेरे बाकी थे। इसकी भी तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन कुछ ऐसा होता है कि दुल्हन चिल्लाने लगती है।
विज्ञापन
शादी में फेरों से पहले मचा बवाल, दूल्हे को देखते ही छत पर चढ़कर बैठ गई दुल्हन - फोटो : Instagram/@official_viralclips
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: शादी को लेकर लोग कई महीने पहले ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐन वक्त पर कुछ ऐसा होता है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होता है। अब इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक दुल्हन शादी से पहले कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। 

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी और अब सिर्फ फेरे बाकी थे। इसकी भी तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन कुछ ऐसा होता है कि दुल्हन चिल्लाने लगती है। साथ खड़ी महिलाएं और पुरुष कुछ समझ पाते उससे पहले ही दुल्हन पास में रखी लकड़ी की सीढ़ी उठाती है और दौड़ते हुए सीधे छत पर चढ़ जाती है। छत पर पहुंचते ही वह बैठ जाती है और सीढ़ी को गिरा देती है। 

परिवार के लोग, रिश्तेदार और दूल्हा सभी उसे नीचे लाने की कोशिश करते हैं। इसके बाद भी दुल्हन किसी की नहीं सुनती है और कहती है कूद जाऊंगी। अब किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। 
विज्ञापन


Science News: वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, क्या धरती पर खत्म हो जाएगा जीवन?



Video: बाइक के इंजन में छिपकर बैठा था अजगर, युवक ने खींचकर निकाला बाहर, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर @official_viralclips नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 32 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर लोग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Viral Video: जयमाला पर साली के साथ खेल कर रहा था जीजा, जैसे ही खोला गिफ्ट लड़की हो गई बेहोश, देखें वीडियो

कुछ लोगों का सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि फेर और विदाई के समय दुल्हन ने ऐसा कदम उठा लिया। कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि लड़की की जबरदस्ती शादी की जा रही है। हालांकि, यह वीडियो किस जगह और कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें