फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top: पीएम मोदी ने बढ़ाया जवानों और वायु योद्धाओं का हौसला; भारत ने ट्रंप के दावे को नकारा; दिनभर की सुर्खियां

Tue, 13 May 2025 08:13 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जालंधर में आदमपुर एयरबेस का दौरा किया। यहां उन्होंने सेना के जवानों और वायु योद्धाओं का हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने यहां सिर्फ जवानों के साथ तस्वीरें ही नहीं खिंचवाईं, बल्कि इससे पाकिस्तान झूठ को दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया। उन्होंने जवानों से बात की। उधर भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम को लेकर विदेश मंत्रालय ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान संघर्ष विराम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि कश्मीर पर हमें मध्यस्थता मंजूर नहीं है। पाकिस्तान को पीओके खाली करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जालंधर में आदमपुर एयर बेस का दौरा किया। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष थमने के दो दिन बाद ही पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सिर्फ वायु योद्धाओं का हौसला ही नहीं बढ़ाया, बल्कि पड़ोसी मुल्क को सख्त संदेश भी दिया। उन्होंने यहां सिर्फ सेना के जवानों से बात ही नहीं की, बल्कि इसके जरिए पड़ोसी मुल्क के प्रोपेगैंडा को भी ध्वस्त कर दिया अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा- तबाही और महाविनाश', बोले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जालंधर में आदमपुर एयरबेस का दौरा किया। यहां उन्होंने सेना के जवानों और वायु योद्धाओं का हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने यहां सिर्फ जवानों के साथ तस्वीरें ही नहीं खिंचवाईं, बल्कि इससे पाकिस्तान झूठ को दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया। पढ़ें पूरी खबर..

भारत ने संघर्ष विराम को लेकर ट्रंप के दावे को नकारा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल। - फोटो : ANI
भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम को लेकर विदेश मंत्रालय ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान संघर्ष विराम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि कश्मीर पर हमें मध्यस्थता मंजूर नहीं है। पढ़ें पूरी खबर..

आदमपुर एयरबेस ही क्यों पहुंचे मोदी?

पीएम मोदी की तस्वीर में पीछे लिखा है- 'क्यों दुश्मन चैन से सो नहीं पाते'... - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जालंधर में आदमपुर एयर बेस का दौरा किया। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष थमने के दो दिन बाद ही पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सिर्फ वायु योद्धाओं का हौसला ही नहीं बढ़ाया, बल्कि पड़ोसी मुल्क को सख्त संदेश भी दिया। पढ़ें पूरी खबर...

'अभ्यास मैच से बचते थे विराट', भारत के इस पूर्व गेंदबाजी कोच का खुलासा

विराट कोहली - फोटो : ANI
भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण का मानना है कि विराट कोहली को कभी भी अभ्यास मैच रास नहीं आते थे। इसके बजाय वह नेट्स पर अभ्यास को तरजीह देते थे। किंग कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- जब मैं इस प्रारूप से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है, लेकिन यह फिलहाल सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

ओवैसी की चुनौती- रहीम यार खान एयरबेस पर विमान उतारे पाकिस्तान

पीएम के आदमपुर दौरे के बाद पाकिस्तान पर ओवैसी का तंज - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जहां उन्होंने वायुसेना के लड़ाकों और अधिकारियों से मुलाकात की और उनका हौसला अफजाई भी किया। बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी की आदमपुर यात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों तक चले भीषण संघर्ष के बाद हुई। 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पड़ोसी देश में आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच जमकर सैन्य संघर्ष हुआ। भारत और पाकिस्तान ने 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई। पढ़ें पूरी खबर...

रिटायर से पहले सीजेआई संजीव खन्ना बोले-सेवानिवृत्ति के बाद कोई आधिकारिक पद नहीं लूंगा

संजीव खन्ना, सीजेआई - फोटो : ANI
भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने मंगलवार को कहा कि वह रिटायर के बाद कोई आधिकारिक पद नहीं लेंगे, लेकिन कानून के क्षेत्र में अपनी पारी जारी रखेंगे। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना को 11 नवंबर, 2024 को सीजेआई नियुक्त किया गया था और वह मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

दर्जी निकला गद्दार: बठिंडा आर्मी कैंट का टेलर पाकिस्तान भेज रहा था सेना की जानकारी

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बीच देश के गद्दार भी पकड़े जा रहे हैं। पंजाब के बठिंडा में दुश्मन देश के लिए काम कर रहा दर्जी पकड़ा गया है। हैरानी की बात यह है कि गद्दार दर्जी बठिंडा में सैन्य छावनी में टेलर का काम कर रहा था और वहां से सेना से जुड़ी जानकारी दुश्मनों तक पहुंचा रहा था। पढ़ें पूरी खबर..

10वीं में 93.66 तो 12वीं में 88.39 फीसदी रहा रिजल्ट

CBSE Board 10th 12th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सीबीएसई ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों - cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं में 93.66% और 12वीं में 88.39% बच्चे पास हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

युग देवगन का इस फिल्म से होगा डेब्यू

अजय देवगन और बेटे युग देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉलीवुड फिल्मों ‘द लॉयन किंग’ और ‘मुफासा’ में अभिनेता शाहरुख खान के अपने बेटों के साथ मुख्य किरदारों की डबिंग करने के बाद अब अभिनेता अजय देवगन अपने बेटे युग के साथ ऐसा ही कुछ हॉलीवुड की नई फिल्म ‘कराटे किड: लीजेंड्स’ में करने जा रहे हैं। इस फिल्म के हिंदी संस्करण में अजय देवगन मिस्टर हान की आवाज बनेंगे जबकि उनके बेटे युग देवगन को ली फॉन्ग की आवाज के रूप में सुना जा सकेगा। ये फिल्म इसी महीने  रिलीज हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाने वाली महिला गिरफ्तार

अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों एक महिला का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद जैसलमेर पुलिस ने वीडियो बनाने वाली महिला को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला पैसों के लालच में अपने साथी के साथ मिलकर अनजान जगहों पर अनजान लोगों के साथ अश्लील वीडियो बनाती थी और महंगे दामों में उसे बेचती थी। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें