remains of one thousand year old woman found
- फोटो : iStock
Ajab-Gajab: पुरातत्वविदों की एक खोज ने दुनिया को हैरान कर दिया है। उन्होंने एक हजार साल पुराने इंसानों के अवशेष को खोजा है। बताया जा रहा है कि यह अवशेष एक महिला और पुरुष के हैं। महिला और पुरुष के बीच पति और पत्नी का रिश्ता था। हालांकि अवशेषों को देखकर पुरातत्वविद हैरान हैं, क्योंकि पुरुष के पास ही दफनाई महिला का चेहरा और सिर खोखला था। पुरातत्वविदों का कहना है कि ऐसा क्यों किया गया वह इसको लेकर कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मन के सैक्सोनी राज्य के आइस्लेबेन में हेल्फ्टा के पूर्व शाही महल में पति-पत्नी के अवशेष मिले हैं। पांच फीट की कथित दुल्हन अपने से थोड़े बड़े पति के बगल में लेटी थी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी मौत कैसे और कब हुई?
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला के चेहरे की कोई हड्डी नहीं थीं, तो वहीं पति का चेहरा अभी भी बरकरार था। महिला का चेहरा कैसे खराब हुआ? अभी भी यह रहस्य है। इस राज को पुरातत्वविद् सुलझाने की कोशिश में लगे हैं। वह एक हजार साल पुराने इन अवशेषों की प्रयोगशाला में जांच पड़ताल कर रहे हैं। इसके साथ ही पुरातत्वविद् यह भी जानने की कोशिश में लगे हैं कि शाही जोड़े की मौत कैसे हुई थी?
Baba Vanga Predictions 2024: बाबा वेंगा की 2024 के लिए डराने वाली भविष्यवाणी, दुनिया में मची खलबली
कैसे परिवार से था जोड़ा?
पुरातत्वविदों ने यह निष्कर्ष निकाला कि जोड़े के अंतिम संस्कार का तरीका देखकर पता चलता है कि यह जोड़ा एक कुलीन परिवार से था। सैक्सोनी-एनहाल्ट राज्य कार्यालय के पुरातत्वविद् फेलिक्स बर्मन ने बताया कि अवशेषों के साथ एक चाकू, एक बेल्ट सेट और एक फिटिंग्स मिली हैं।
Great Smog of London: जब लंदन के घने स्मॉग ने एक दिन में ले ली हजारों लोगों की जानें
उनका निष्कर्ष है कि उस चाकू और अन्य वस्तुओं की वजह से पता चलता है कि यह दंपत्ति बेहद अमीर था। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पति की लाश को इतनी सजावट से क्यों सजाया गया था?