फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 सालों तक थे साथ-साथ, अब आखिरी सांसें भी साथ ले रहा है ये कपल, देखें तस्वीरें

Tue, 09 May 2017 05:01 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 5
अमेरिका की रहने वाली 87 वर्ष की 'बिट्रिश व्हाइटहेड' 6 सालों से कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इस दौरान समर्पित पति 'बर्ट' आखिरी दिनों में हर पल उनके साथ रहे। दोनों की शादी 1950 में हुई और तब से अब तक उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी साथ-साथ बिताई।
विज्ञापन

80 सालों तक थे साथ-साथ, अब आखिरी सांसें भी साथ ले रहा है ये कपल, देखें तस्वीरें

2 of 5
दोनों का बेड पास-पास रखने के लिए अमेरिका के 'रॉयल बॉल्टन' अस्पताल के स्टाफ की तारीफ भी की जा रही है। दोनों कुछ हफ्तों के अंतराल पर ही अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब उनके बिस्तर भी पास ही लगा दिए गए हैं, ताकि वो एक-दूसरे का हाथ थाम सकें। 
विज्ञापन

80 सालों तक थे साथ-साथ, अब आखिरी सांसें भी साथ ले रहा है ये कपल, देखें तस्वीरें

3 of 5
दोनों की शादी को 67 साल हो चुके हैं और आज भी उनका प्यार वैसे का वैसा बना हुआ है। जब वो मिले थे, तब बिट्रिश मात्र 15 साल की थीं। अब इनके चार बच्चे, चार पोते और पांच पर-पोते हैं। 

80 सालों तक थे साथ-साथ, अब आखिरी सांसें भी साथ ले रहा है ये कपल, देखें तस्वीरें

4 of 5
इनकी 52 वर्षीय बेटी, सुजेन बताती हैं कि उनकी मां के अस्पताल जाते ही उनके पिता की भी तबियत बिगड़ती गई और दोनों को ही भर्ती कराना पड़ा। मानों उनके लिए अपनी पत्नी के बिना रहना मुमकिन ही नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

80 सालों तक थे साथ-साथ, अब आखिरी सांसें भी साथ ले रहा है ये कपल, देखें तस्वीरें

5 of 5
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि वो बस आखिरी समय में दोनों को साथ रखने का प्रयास कर रहे हैं। वो तब से ऐसा करते आ रहे हैं, जब वो 77 साल से साथ रह रहे एक कपल को उनके आख़िरी समय में साथ रखने में कामयाब हुए थे। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम कर अपनी आखरी सांसें ली थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें