चूहे ने कोबरा के फन पर बैठकर बचाई अपनी जान
- फोटो : X
Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने सांप के जानवरों के निगलने के कई वीडियो देखे होंगे। सांप मेंढक और चूहे का शिकार आसानी से कर लेता है। सांप के शिकार करने का अक्सर वीडियो वायरल होता है। हालांकि, अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, चूहे ने सांप से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया है, जिसे देखने के बाद आप चूहे के दिमाग की तारीफ करेंगे और हैरानी जताएंगे।
आमतौर पर सांप चूहे को पकड़कर शिकार कर लेता है। लेकिन कभी-कभी कुदरत का ऐसा करिश्मा देखने को मिला है, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है। यह घटना दिखाती है कि मुश्किल वक्त में कभी भी किसी को उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए और किस्मत कब पलट जाए, यह कोई नहीं जानता।
अगर सांप के सामने चूहा आ जाए, तो वो तुरंत चूहे को खा जाता है। लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल विपरीत है। अपनी जान बचाने के लिए चूहा सीधे सांप के सिर पर चढ़ गया, ताकि उसे वह दिखाई न दे। यह नजारा देखकर लोग हैरान है।
Flight Ka Video: मधुमक्खियों ने फ्लाइट पर बोल दिया हमला, भगाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत, वीडियो हुआ वायरल
चूहा अपने सबसे बड़े दुश्मन यानी सांप के सिर पर बैठा है। सांप फैन फैलाकर खड़ा है और चूहा उसके सिर पर बैठा है। चूहा उससे बचने के लिए सिर से कभी थोड़ी नीचे जा रहा है और ऊपर आ जा रहा है। चूहे को सांप नहीं देख पा रहा है।
Viral Post: बेंगलुरु के आसमान में दिखा डबल रेनबो, लोगों ने कैमरे में कैद की यह दुर्लभ फोटो, बोले- करिश्मा है
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। लोग चूह के दिमाग की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि अंतिम समय तक उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। वीडियो को शेयर करते हुए उसे कैप्शन लिखा है, जब जिंदगी की सांसे बची होती हैं, तो मौत भी कदमों के नीचे होती है।