मधुमक्खियों ने फ्लाइट पर बोल दिया हमला, भगाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
- फोटो : X@fl360aero
Madhumakkhi Flight Ka Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यह मामला तीन से चार दिन पुराना है। अभी तक आपने मधुमक्खियों के इंसानों और पशुओं पर हमला करने की घटना के बारे में सुना होगा। लेकिन इस बार मधुमक्खियों ने एक फ्लाइट पर ही हमला बोल दिया, जिसकी वजह से उसकी उड़ान में देरी हुई।
बताया जा रहा है कि यह मामला सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है। जहां पर मंगलवार को इंडिगो की जयपुर जाने वाली फ्लाइट 6E-7267 को मधुमक्खियों के झुंड ने घेर लिया। यह मामला बेहद हैरान करने वाला था। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में आप सैकड़ों मधुमक्खियों को प्लेन के एक हिस्से पर चिपके हुए देख सकते हैं।
सैकड़ों मधुमक्खियां अचानक प्लेन के लगेज डोर पर मंडराने लगीं। इसके बाद उन्होंने देखते ही देखते पूरे दरवाजे को घेर लिया। घटना के समय सभी यात्री फ्लाइट में पहले ही बैठ चुके थे, लेकिन टेकऑफ में यह अप्रत्याशित रुकावट आ गई। मधुमक्खियों के कारण न सिर्फ टेक्निकल टीम को परेशानी हुई, बल्कि करीब एक घंटे तक उड़ान में भी देरी हुई।
Viral Post: बेंगलुरु के आसमान में दिखा डबल रेनबो, लोगों ने कैमरे में कैद की यह दुर्लभ फोटो, बोले- करिश्मा है
एयरपोर्ट स्टाफ ने मधुमक्खियों को पहले पारंपरिक तरीके से भगाने की कोशिश की और धुएं का सहारा लिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद अग्निशमन विभाग को बुलाया गया और तेज प्रेशर वाली पानी की बौछार से मधुमक्खियों को हटाया गया।
World first watch: कब और किसने बनाई थी दुनिया की सबसे पहली घड़ी? कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
यात्रियों ने अपने मोबाइल कैमरों में इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि मधुमक्खियों का झुंड प्लेन के एक हिस्से से चिपका हुआ है और ऊपर मंडरा रहा है। अब इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।