सार
Viral Video: वीडियो में गोलगप्पे की चटनी में से जिंदा चूहा निकल कर भागता नजर आता है। जिसे देखने के बाद लोग टेंशन में आ गए हैं कि, ये सिर्फ सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि इससे तो जान पर भी बन आ सकती है।
गोलगप्पे की चटनी के बर्तन से निकलकर भागा चूहा
- फोटो : @karan_dhanju26
Viral Video: गोलगप्पा एक लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट फूड है, जो मुख्य रूप से तीखे-मीठे पानी के साथ खिलाया जाता है। इसमें आलू-चना की स्टफिंग होती है, जो इसके स्वाद को और बढ़ा देती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गोलगप्पे की चटनी में से जिंदा चूहा निकल कर भागता नजर आता है। वीडियो देखने के बाद स्ट्रीट फूड की स्वच्छता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ ब्लॉगर्स गोलगप्पे का नॉर्मल चैलेंज वीडियो शूट कर रहे थे। तभी गोलगप्पे की चटनी के बर्तन से अजीब सी आवाज सुनाई दी। पहले तो किसी को समझ नहीं आया, लेकिन जब चटनी के बर्तन को हिलाया गया तो सभी दंग रह गए। गोलगप्पे की चटनी में एक जिंदा चूहा तैरता हुआ नजर आया। जिसे तुरंत बाहर निकाला गया और पूरी चटनी फिंकवा दी गई।
गोलगप्पे की स्वच्छता से जुड़े इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @karan_dhanju26 नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो देखकर माना जा सकता है कि स्ट्रीट फूड खाने से पहले कई बार सोच लेना चाहिए। क्योंकि ये सिर्फ सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है बल्कि इससे तो जान पर बन आ सकती है।
वीडियो देखने के बाद कई लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- नॉनवेज पानीपुरी हो गया। दूसरे शख्स ने लिखा- ऐसी लापरवाही सीधे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है, प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अगर उस वक्त कैमरा ऑन न होता और वीडियो रिकॉर्ड न हो रहा होता, तो शायद यह बात सामने ही नहीं आती। सोचिए, कितने लोग अनजाने में वहीं पानी से गोलगप्पे खा लेते। यह घटना साफ तौर पर बताती है कि सड़क किनारे खाने-पीने की चीजें लेते समय सतर्क रहना कितना जरूरी है।