पति को ही बना दिया शिवलिंग, महिला ने धड़ को जमीन में गाड़कर सिर पर किया जलाभिषेक
- फोटो : Instagram/@ghantaa
Viral Video: सोशल मीडिया हर दिन कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कुछ बेहद हैरान करने वाले हैं, तो कुछ भावुक कर देने वाले। कई वीडियो को देखकर लोग हंस हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो में एक महिला को पूजा करते हुए दिखाया गया है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला अपने ही पति जमीन में गाड़कर उसकी पूजा करती हुई दिख रही है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
दरअसल, महिला ने अपने पति को जमीन में गाड़ दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के पति का धड़ जमीन के भीतर है और सिर्फ उसका सिर बाहर दिख रहा है।
Viral Video: यूपी में कार्ड छपवाकर शख्स ने मनाया अपनी बकरियों का जन्मदिन, डीजे पर जमकर नाचे लोग
महिला अपने पति के सिर पर दूध और जल चढ़ाती है और पूजा अर्चना कर रही है, जैसे शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। वीडियो में महिला पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करती हुई दिख रही है। पहले महिला अपने पति के सिर पर जल और दूध चढ़ाती है। इसके बाद फूल चढ़ाती है और फिर प्राथना करती है।
Viral Video: हिरण ने निकाली टाइगर की हेकड़ी, हाथ मलता रह गया शिकारी, देखें वीडियो
इस दौरान आसपास मौजूद लोग अनोखी पूजा को देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति को शिवलिंग मानकर पूजा की। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह मामला कहां का और कब का है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।