फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा सेंटर पर देर से पहुंचा शख्स तो रैपिडो वाले को पकड़ा दिया ज्वेलरी-फोन, फिर जो हुआ जानकर नहीं होगा यकीन

Wed, 28 May 2025 05:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral News: सोशल मीडिया पर लोग अक्सर कैब ड्राइवर के साथ अपने अनुभव को शेयर करते हैं। लोगों के ज्यादातर अनुभव शिकायत से जुड़े होते हैं। हालांकि, इसके विपरीत एक यूजर ने सोशल मीडिया पर बाइक राइडर की खूबी बताई है, जो आपका दिल जीत लेगी।
विज्ञापन
परीक्षा सेंटर पर देर से पहुंचा शख्स तो रैपिडो वाले को पकड़ा दिया ज्वेलरी-फोन - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral News: सोशल मीडिया पर लोग अक्सर कैब ड्राइवर के साथ अपने अनुभव को शेयर करते हैं। लोगों के ज्यादातर अनुभव शिकायत से जुड़े होते हैं। हालांकि, इसके विपरीत एक यूजर ने सोशल मीडिया पर बाइक राइडर की खूबी बताई है, जो आपका दिल जीत लेगी। दरअसल, साउथ दिल्ली में रहने वाला एक छात्र अपनी परीक्षा से ठीक 45 मिनट पहले उठता है।

विज्ञापन


 इसके बाद उसे करीब 45 मिनट तक की यात्रा करके अपने सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचना होता है। ऐसे में वह रैपिडो बुक करके समय से परीक्षा सेंटर पर पहुंच जाता है, लेकिन समय कम होने की वजह से वह अपनी कीमती सोने के गहनों और मोबाइल रैपिडो ड्राइवर को दे देता है और उसे रुकने के लिए कहता है। इतना महंगा गहना देखकर किसी का भी ईमान डोल सकता है, लेकिन बाइक ड्राइवर आलोक ने एक नई मिसाल बना दी। 

रेडिट पेज पर @daddyahir नाम के अकाउंट पर, ‘मैंने अपनी सारी ज्वेलरी और फोन रैपिडो ड्राइवर को दे दिए’ के टाइटल के साथ एक पोस्ट शेयर की गई है, जो अब वायरल हो गई है। एक शख्स ने कहा है कि गेट बंद होने का समय 8:30 था और मैं 7:45 पर सोकर उठा। मैं दक्षिण दिल्ली में रहता हूं और परीक्षा सेंटर पश्चिम दिल्ली में था, इसलिए करीब 45 मिनट का रास्ता था।
विज्ञापन


Viral Video: कुत्ते ने खूंखार तेंदुए की निकाल दी सारी हेकड़ी, दुम दबाकर भागने पर हुआ मजबूर
 

विज्ञापन

परीक्षा सेंटर पर देर से पहुंचा शख्स तो रैपिडो वाले को पकड़ा दिया ज्वेलरी-फोन - फोटो : Reddit
Viral Video: लड़की से पूछा ससुराल वाले करते हैं प्रताड़ित तो बोली ना, सास का पूछा तो कहा- इन्हें तो टाइट कर दो

शख्स ने आगे कहा कि 45 मिनट का रास्ता होने के बाद भी वह समय से पहुंच गया और सिर्फ एक मिनट बचा था। लेकिन फिर भी उसके पास लॉकर में सामान रखने का समय नहीं बचा था। इसके कारण उसने अपने चैन, अंगूठी और इयररिंग के साथ-साथ फोन भी रैपिडो ड्राइवर को दे दिया और उनसे कहां कि मेरा इंतजार करें और उन्होंने किया।

Mahabharat: हरियाणा के इस गांव में बीता था रावण का बचपन! जानिए क्या है महाभारत से इसका संबंध

पोस्ट के आखिरी में शख्स ने कैब ड्राइवर का नाम आलोक बताते हुए लिखा ‘आई लव यू भैया’, पोस्ट के अंत में यूजर ने साफ किया है कि वह लड़की नहीं बल्कि लड़का है। क्योंकि ज्वेलरी की बात सुनकर ज्यादातर लोग उसे लड़की मान रहे थे। इस पोस्ट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके साथ ही कैब ड्राइवर आलोक को सलाम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें