सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज भी आ जाते हैं, जिसे देखकर हमारी हंसी छूट जाती है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो यह बात तो आप जानते ही होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाता है। लोग दुनियाभर की घटनाएं, अनुभव और पल सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। कई बार ऐसी चीजें भी सामने आ जाती हैं जिन्हें हम न कभी महसूस कर पाए थे और न ही देखने की उम्मीद की थी। इन्हीं में से एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। तो आज की इस खबर में में हम भी आपको इसी मजेदार वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में एक महिला नजर आती है जो शायद पुलिसकर्मी है। वह एक दूसरी महिला से पूछताछ कर रही होती है, जिसमें वह उससे यह जानना चाहती है कि क्या वह अपने पति पर कोई कार्रवाई करवाना चाहती है। महिला तुरंत मना कर देती है और कहती है कि वह अपने पति पर कोई एक्शन नहीं चाहती। इसके बाद महिला अधिकारी उससे पूछती है कि क्या वह अपने ससुर के खिलाफ कुछ करना चाहती है। इस पर वह जवाब देती है, “पापा पर भी नहीं, पापा हैं ये।” लेकिन जैसे ही बात उसकी सास की आती है, माहौल पूरी तरह बदल जाता है। महिला अपनी सास की ओर देखती है और फिर अचानक कहती है, “इन्हें तो टाइट कर दो।”
लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “ओ भाई ये क्या था।” जब तक यह खबर लिखी गई, तब तक वीडियो को हजारों लोग देख चुके थे और इस पर काफी प्रतिक्रियाएं भी आ चुकी थीं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “सास शब्द सुनते ही पूरा एक्सप्रेशन बदल गया, टाइट कर दो।” वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, “सास समाज अब डर के साये में है।” इसके अलावा कई यूजर्स ने इस पर हंसने वाले रिएक्शन दिए हैं और मीम्स भी शेयर किए हैं। यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और लोगों को हंसी से लोटपोट कर रहा है।