जंगल के ताकतवर शिकारी में टाइगर का नाम शामिल है। उसके सामने जब एक भालू तनकर खड़ा हो जाता है, तो नजारा देखने लायक था। एक तरफ टाइगर पीछे हटने को तैयार नहीं है, तो वहीं भालू भी पूरी आक्रमक्ता के साथ उसे लड़ने को तैयार है।
वीडियो की शुरुआत टाइगर की शिकार करने के इरादे से होती है, लेकिन यहां भालू डरकर भागने की जगह टाइगर के सामने खड़ा हो जाता है। उसके जीत की शुरुआत वहीं हो जाती है, क्योंकि जो डर के सामने खड़ा रहा, वो सफल जरूर होगा। भालू, टाइगर से डरा जरूर रहा है, लेकिन भागने की जगह उसने समस्या का सामना किया।
Viral Bird Nest: हीरे से भी महंगा बिकता है इस चिड़िया का घोसला, खरीदने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं अमीर
फिर टाइगर जब जंगल में उसके ठीक सामने बैठ जाता है, तब वह भी रुका रहता है। लेकिन वो देखता है कि अब टाइगर आराम से बैठा हुआ है, तो आखिर में भालू वहां से भाग जाता है और वीडियो खत्म हो जाता है। अब यह दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Rare Fossil Discovery: समुद्र किनारे टहल रहे बच्चे को मिली ऐसी रहस्यमयी चीज, देखकर वैज्ञानिक भी चौंक गए
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शन लिखा है- जब दो जंगली दैत्य पीछे हटने से इंकार कर देते हैं। रणथंभौर में एक बाघ और एक भालू के बीच एक अविश्वसनीय मुठभेड़ हुई, दोनों एक-दूसरे को पीछे धकेलने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे पल जंगल के जीवन की अदम्य शक्ति, साहस और अप्रत्याशितता को प्रकट करते हैं। यही प्रकृति के असली रोमांच है। जहां हर मुठभेड़ कभी न भूलने वाली होती है।