फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs SL A Test: साई सुदर्शन का लगातार दूसरा शतक, श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए ने मजबूत की पकड़

Fri, 03 Jul 2026 06:57 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले

सार

भारत ए ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन एक विकेट पर 247 रन बनाकर मुकाबले में मजबूत स्थिति बना ली। साई सुदर्शन ने लगातार दूसरा शतक जड़ा, जबकि देवदत्त पडिक्कल 94 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
साई सुदर्शन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुकाबले में मजबूत वापसी की। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ए ने पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के लगातार दूसरे शतक और देवदत्त पडिक्कल की नाबाद पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

साई सुदर्शन का लगातार दूसरा शतक
साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 184 गेंदों में 13 चौकों की मदद से नाबाद 104 रन बनाए। यह इस सीरीज में उनका लगातार दूसरा शतक है। उनके साथ क्रीज पर मौजूद देवदत्त पडिक्कल भी शतक के बेहद करीब हैं। उन्होंने 151 गेंदों में 11 चौकों की मदद से नाबाद 94 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 181 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है।

मोखाड़े ने दिलाई अच्छी शुरुआत
भारत को पहला और एकमात्र झटका अमन मोखाड़े के रूप में लगा। मोखाड़े ने 48 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल रहे। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

श्रीलंका ए के लिए कप्तान का शतक
इससे पहले श्रीलंका ए की पहली पारी 366 रनों पर सिमट गई। टीम के कप्तान सहन अराचिगे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 207 गेंदों में 127 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके और दो छक्के शामिल रहे। नुवानीडू फर्नांडो ने 44 जबकि अंजाला बंडारा ने 42 रन का योगदान दिया।

बरार और सारांश जैन की शानदार गेंदबाजी
भारत ए की ओर से गुरनूर बरार और सारांश जैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट झटके। वहीं तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन

तीसरे दिन बड़ी बढ़त पर होगी नजर
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ए का स्कोर 247/1 है और टीम अभी भी श्रीलंका ए के पहली पारी के स्कोर से 119 रन पीछे है। तीसरे दिन भारतीय टीम की कोशिश पहले श्रीलंका की बढ़त खत्म करने और फिर बड़ी बढ़त हासिल कर मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बनाने की होगी। वहीं साई सुदर्शन अपनी शतकीय पारी को और बड़ा बनाने तथा देवदत्त पडिक्कल शतक पूरा करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें