दिव्यांग बच्ची ने पैरों से बांधी राखी
- फोटो : @deeva_2024
भाई को पैरों से राखी बांधती दिव्यांग बच्ची का वायरल वीडियो: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का एक पवित्र त्योहार है। ये भाई-बहन का वो अटूट रिश्ता है, जो किसी भी मुश्किल से बड़ा होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन से पहले एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिना हाथों की एक दिव्यांग बच्ची अपने पैरों से भाई को राखी बांधकर मिठाई खिलाती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटी बच्ची, जिसके हाथ नहीं हैं, सीढ़ियों के पास बैठकर अपने भाई को राखी बांधती नजर आ रही है। हाथ न होने के बावजूद बच्ची ने हिम्मत नहीं हारी और पूरे उत्साह के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। बच्ची ने सबसे पहले पैरों की उंगलियों की मदद से भाई के माथे पर तिलक लगाया। इसके बाद पैरों से ही उसकी कलाई पर राखी बांधी। इतना ही नहीं, रस्म पूरी करने के बाद बच्ची ने अपने पैरों की मदद से भाई को मिठाई भी खिलाई। भाई-बहन के इस खूबसूरत पल ने लोगों की आंखों को नम कर दिया है।
पेट्रोल पंप पर बिना बोले-सुने शख्स ऐसे समझता है ग्राहकों की बात, मालिक के इंतजाम की हो रही तारीफ
देखें वीडियो
जन्म से ही दिव्यांग है बच्ची
बता दें कि इस प्यारी बच्ची का नाम दिवा चौधरी है, जिन्हें घरवाले और करीबी लोग प्यार से डुग्गू कहकर बुलाते हैं। दिवा जन्म से ही दिव्यांग हैं और उनके दोनों हाथ नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी इस शारीरिक कमी को कभी कमजोरी नहीं बनने दिया। अपने हौसले और आत्मविश्वास के दम पर दिवा हर चुनौती का सामना करती हैं और अपने काम खुद करने की कोशिश करती हैं।
3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका वीडियो
पैरों से भाई की कलाई पर राखी बांधती बच्ची के वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 30 लाख लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
वायरल वीडियो: 50 और 10 रुपये का नोट जोड़कर सामान लेने पहुंची बच्ची, दुकानदार का रिएक्शन जीत लेगा आपका दिल
वायरल वीडियो: स्कूटी सवार लड़की के साथ-साथ ऑटो चला रहा था ड्राइवर, सवारियों को पता चली असली वजह तो रह गए दंग
वायरल वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
दिव्यांग बच्ची का वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- बिटिया का हर रक्षाबंधन अच्छा रहे खुश रहे। दूसरे शख्स ने लिखा- जिसके हाथ नहीं हैं, लेकिन उसके हौसले और प्यार के आगे दुनिया की हर रुकावट छोटी पड़ जाती है। तो वहीं कई लोग बच्ची के जज्बे को सलाम कर उसके लिए दुआएं मांग रहे हैं।