रिक्शा में माता सीता का हरण करता दिखा रावण
- फोटो : इंस्टाग्राम @writer_manish_25
एक समय था जब रामलीला के मंच पर दिखाए जाने वाले पौराणिक सीन लोगों के दिलों को छू जाते थे। जब रावण पुष्पक विमान पर माता सीता का हरण करता था, तो लोग उस पल को बड़े ध्यान और श्रद्धा से देखते थे। लेकिन अब समय बदल गया है। आजकल सोशल मीडिया पर जो रामलीला देखने को मिल रही है, वह न सिर्फ अलग है, बल्कि बहुत मजेदार भी है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रावण पारंपरिक पुष्पक विमान पर नहीं, बल्कि एक नॉर्मल से रिक्शा पर माता सीता का हरण करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हैं। वीडियो में रावण पूरे घमंड के साथ खड़ा है और उसके पास ही माता सीता रोती हुई दिख रही हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @writer_manish_25 नाम के अकाउंट से मनीष साहनी नाम के यूजर ने 25 मार्च को शेयर किया था। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "यह चला कलयुगी पुष्पक विमान।" यह पोस्ट शेयर होते ही इंटरनेट पर तेजी से फैल गया और लोगों ने इस पर जमकर रिएक्शन दिए। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वहीं, कमेंट सेक्शन में लोगों ने खूब मजेदार बातें लिखी हैं। किसी ने रावण की हालत पर तंज कसते हुए लिखा, "अब रावण के भी बुरे दिन आ गए हैं।" तो कोई बोला, "लगता है पेट्रोल की कीमतों ने रावण को भी मजबूर कर दिया है।" एक और यूजर ने लिखा, "क्या रावण का उड़ने वाला सिस्टम खराब हो गया है?"
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को देखने के बाद साफ हो जाता है कि रामलीला भी अब समय के साथ बदल रहे हैं। जहां पहले बड़ी-बड़ी व्यवस्थाएं होती थीं। अब वहां कम साधनों से भी लोग मंचन कर रहे हैं और मनोरंजन का नया तरीका बना रहे हैं। हालांकि यह एक नॉर्मल सीन था, लेकिन इसमें छिपा कॉमेडी लोगों को बहुत पसंद आया। लोगों ने इस ‘रिक्शा पुष्पक विमान’ को लेकर कई तरह की मजेदार बातें कहीं। किसी ने इसे ‘बजट रामलीला’ कहा, तो किसी ने इसे ‘आधुनिक युग का प्रभाव’ बताया। इसने यह साबित कर दिया कि चाहे साधन कम हों, लेकिन कलाकारों की मेहनत और लोगों की रुचि अब भी पहले जैसी ही बनी हुई है।