फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: रवि शास्त्री को भरोसा, सुंदर के पास भविष्य में बेहतरीन ऑलराउंडर बनने की क्षमता; वाशिंगटन को सराहा

Tue, 22 Jul 2025 11:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

शास्त्री ने सुंदर के धैर्य, तकनीकी कौशल और बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा की और खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उनके सफल होने की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया।
विज्ञापन
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने वाशिंगटन सुंदर की सराहना की है और कहा कि भविष्य में वह भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर बन सकते हैं। शास्त्री का कहना है कि सुंदर घरेलू परिस्थितियों में गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ नैसर्गिक रूप से प्रतिभाशाली बल्लेबाज भी है। शास्त्री ने सुंदर के धैर्य, तकनीकी कौशल और बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा की और खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उनके सफल होने की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया।
विज्ञापन

2021 में किया था टेस्ट डेब्यू 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में ब्रिसबेन में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 25 वर्षीय ऑफ स्पिनर वाशिंगटन को उसके बाद इस प्रारूप में बहुत अधिक मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने अब तक 11 टेस्ट मैच में 545 रन बनाए हैं और 30 विकेट लिए हैं। शास्त्री का मानना है कि वाशिंगटन को विशेषकर भारत की टर्निंग पिचों पर लाल गेंद से अधिक मैच खेलने चाहिए थे।

शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, मुझे शुरू से ही वाशिंगटन का खेल पसंद रहा है। जब मैंने उसे पहली बार देखा तो मैंने कहा था कि वह कमाल का खिलाड़ी है और उसमें कई वर्षों तक भारत का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बनने की क्षमता है। वह अभी सिर्फ 25 साल का है। मुझे लगता है कि उसे और ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था। भारत में जहां गेंद टर्न ले रही हो, वहां वह घातक साबित हो सकता है, जैसा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उसने प्रदर्शन किया था। उसने कुछ सीनियर स्पिनरों से बेहतर प्रदर्शन किया था और इसके साथ ही वह अच्छा बल्लेबाज भी है।

पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में किया प्रभावित 
वाशिंगटन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2024 की घरेलू टेस्ट सीरीज में चार पारियों में 16 विकेट लिए थे। शास्त्री ने उनकी बल्लेबाजी क्षमता की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भी भेजा जा सकता है। शास्त्री ने कहा, वह नैसिर्गिक रूप से प्रतिभाशाली बल्लेबाज है। वह बल्लेबाजी क्रम में आठवें नंबर का बल्लेबाज नहीं है। वह बहुत जल्दी छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकता है। 
विज्ञापन

वाशिंगटन की तकनीक से प्रभावित हैं शास्त्री
शास्त्री ने कहा कि वाशिंगटन की तकनीक अच्छी है जिससे वह विदेशी परिस्थितियों में भी सफल हो सकता है। उन्होंने कहा, एक बार जब वह आत्मविश्वास हासिल कर लेगा तो मुझे लगता है कि उसके खेल में और निखार आ जाएगा। उसने विदेश में भी अपनी लय बरकरार रखी है। वह फिट खिलाड़ी है और वह वह लंबे स्पैल भी करता है और जरूरत पड़ने पर नियंत्रण भी बनाए रख सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें