ट्रेन के इंजन में घुसकर बैठा अजगर, देखते ही लोको पायलट के उड़े होश
- फोटो : एक्स
Saanp Ka Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) का है। यहां पर मंगलवार देर रात उस समय हंगामा मच गया, जब एक ट्रेन के इंजन में अजगर मिला। ट्रेन के इंजन को आमतौर पर सुरक्षित और शांत कार्यस्थल माना जाता है, क्योंकि यहां पर लोको पायलट पूरी एकाग्रता से अपना काम करते हैं। लेकिन इंजन में सांप नजर आने से रेलवे कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार रात करीब 1:40 बजे की है। रेलवे कर्मचारी ने जैसे ही इंजन के भीतर अजगर को देखा, तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद प्रशिक्षित वन्यजीव रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। इसके बाद रेस्क्यू टीम के सदस्य ने कुछ ही देर में अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजगर को पकड़ने में रेस्क्यू टीम को थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है। आखिरकार उसे सुरक्षित पकड़कर एक डब्बे में बंद कर दिया जाता है। इस दौरान रेलवे कर्मचारी भी वहां पर मौजूद थे।
El Nino Impact: कहीं सूखा, तो कहीं बाढ़ लाएगा अल नीनो, भारत पर क्या होगा असर? WRI ने दी डरावनी चेतावनी
विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के मौसम में इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं। बारिश और जलभराव की वजह से सांप अक्सर सूखी और सुरक्षित जगहों की तलाश में रिहायशी इलाकों, वाहनों या रेलवे परिसरों तक पहुंच जाते हैं।
Weird News: यहां पर निकली है भालू बनने की नौकरी, 14 लाख मिलेगी सैलरी, सिर्फ ये शर्त करनी होगी पूरी
ट्रेन इंजन से पकड़ा गया सांप ब्लैक रॉक पायथन (अजगर) का बच्चा था। इस प्रजाति में विष नहीं होता है, लेकिन आकार में बड़ा और ताकतवर होता है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि, वयस्क ब्लैक रॉक पायथन की लंबाई करीब 19 फीट तक दर्ज की गई है। भारत में अजगर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित प्रजाति है। इसके कारण उसे सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाता है।