अजगर के साथ सेल्फी ले रहा था शख्स, फिर खतरनाक जीव ने कर दी ऐसी हालत
- फोटो : Instagram/streetdogsofbombay
Python attacked on Man: सांप बेहद खतरनाक और जहरीला जीव है। इस जहरीले जीव के साथ खिलवाड़ करना जानलेवा साबित हो सकता है। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। एक युवक ने अजगर के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में खुद की जान को खतरे में डाल बैठता है। युवक की हरकत को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, एक विशाल अजगर को पकड़कर जंगले में छोड़ने के लिए ले जाया जा रहा था। आसपास लोगों की भीड़ जमा थी और हर कोई उस अजगर को नजदीक से देखने और वीडियो बनाने में लगा था। इस दौरान एक युवक थोड़ी 'बहादुरी' दिखाने की कोशिश करता है और अजगर के बेहद करीब जाकर सेल्फी लेने लगता है।
अजगर के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक ने जैसे ही पोज देने की कोशिश की, अजगर अचानक उसकी तरफ पलटता है और सीधे कंधे पर झपट पड़ता है। अच्छी बात यह रही है कि वहां मौजूद सांप पकड़ने वाले शख्स ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया और अजगर को अलग कर दिया। अगर वह ऐसा नहीं करता, तो मामला गंभीर हो सकता था।
Video: वायरल होने के लिए शख्स ने गाय के थन से सीधे बच्चे को पिलाया दूध, वीडियो देखते ही लोगों का फूटा गुस्सा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @streetdogsofbombay नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा है कि जंगली जानवर कोई खिलौना नहीं है। कुछ सेकेंड की बहादुरी आपकी जान पर बन सकती है। पोस्ट में उस रेस्क्यू वर्कर की तारीफ की गई है कि उसने सूझबूझ से अजगर को तुरंत काबू में कर लिया।
Viral Video: मगरमच्छ को शिकार बनाने की कोशिश में था विशाल अजगर, तभी खतरनाक जीव ने मुंह में दबोचा और फिर...
सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि अजगर भी बोल रहा होगा...क्यों भाई, आ गया स्वाद? एक अन्य शख्स ने कहा कि और लो सेल्फी…अब मिल गई असली लव बाइट।