फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs RCB Playing 11: सीएसके का किला भेदने उतरेगी आरसीबी, 17 साल से चेपॉक में नहीं जीता कोई मैच; संभावित 11

Fri, 28 Mar 2025 11:58 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

CSK vs RCB Playing 11 Today Team Prediction : चेन्नई का आरसीबी पर हमेशा से दबदबा रहा है। दोनों के हेड टु हेड रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो अब तक चेन्नई और आरसीबी के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं। इनमें सीएसके ने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि आरसीबी को सिर्फ 11 मैचों में जीत मिली है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़-रजत पाटीदार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी की नजर चेपॉक में जीत के 17 साल के इंतजार को खत्म करने पर टिकी होंगी। आरसीबी ने सीएसके को यहां सिर्फ एक बार हराया है और वह भी 2008 में टूर्नामेंट के पहले सत्र में।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CSK vs RCB: सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता पर आया वॉटसन का बयान, कहा- चेन्नई के खिलाफ मैच के लिए बेंगलुरु बदले टीम
 

चेन्नई बनाम आरसीबी - फोटो : ANI
विराट को छोड़कर आरसीबी में सभी नए खिलाड़ी शामिल
आरसीबी की मौजूदा टीम में सिर्फ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ही उस मैच का हिस्सा थे और अब वह दूसरी बार सुपरकिंग्स के किले को भेदना चाहेंगे। हालांकि आरसीबी की राह आसान नहीं होगी। हमेशा की तरह चेन्नई की टीम स्पिनरों की मददगार पिच पर अपने घरेलू मैचों में विरोधी टीमों को कड़ी टक्कर देने को तैयार होगी।

चेन्नई के स्पिनर्स की तिकड़ी से रहना होगा सावधान
चेन्नई के पास अनुभवी रवींद्र जडेजा हैं जो लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं जबकि पिछले साल खिलाड़ियों की नीलामी के जरिए उन्होंने अपने ‘पुराने खिलाड़ी’ रविचंद्रन अश्विन को टीम के साथ जोड़ा है। टीम ने अफगानिस्तान के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर नूर अहमद को भी टीम में शामिल किया है और इस तिकड़ी ने कुछ दिन पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। मुंबई के खिलाफ तीनों ने मिलकर 11 ओवर फेंके और 70 रन देकर पांच विकेट लिए।

इस मैच में भी चेन्नई की पारंपरिक पिच देखने को मिलेगी और कोहली की अगुआई में आरसीबी के बल्लेबाजों को अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण को मात देने के लिए अपने खेल को बेहतर करना होगा। आरसीबी के बल्लेबाजी क्रम को सुपर किंग्स के तीन आयामी स्पिन आक्रमण के खिलाफ पूरी तरह से आक्रामक होने की जगह अधिक चतुर होना होगा और कोहली को उनका नेतृत्व करना होगा।

कोहली पर रहेंगी निगाहें
स्पिन का सामना करना हमेशा से कोहली की बल्लेबाजी का मजबूत पक्ष नहीं रहा है लेकिन पिछले दो वर्षों में उन्होंने इस विभाग में काफी सुधार दिखाया है। इस बदलाव का मुख्य कारण स्पिनरों के खिलाफ अधिक स्वीप और स्लॉग स्वीप खेलने की उनकी इच्छा है और कोहली को शुक्रवार शाम को होने वाले मैच में अपनी सारी विशेषज्ञता दिखानी होगी। कोहली को साथ ही फिल सॉल्ट, कप्तान रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा जैसे बल्लेबाजों से समर्थन की जरूर होगी। चेपॉक की पिच को देखते हुए आरसीबी संभवतः टिम डेविड की जगह जैकब बेथेल को एकादश में शामिल कर सकता है जो बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं।

भुवनेश्वर कुमार की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री?
टीम की नजरें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की फिटनेस पर भी होगी जो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे और अगर यह अनुभवी तेज गेंदबाज फिट होता है तो उन्हें रसिख सलाम की जगह एकादश में शामिल किया जाएगा।

मथीशा पथिराना की फिटनेस पर रहेगी नजर
दूसरी ओर सुपर किंग्स को अपने मध्यक्रम के फिर से लय में आने की उम्मीद होगी क्योंकि शिवम दुबे, दीपक हुड्डा और सैम करन पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। उन्हें रचिन रवींद्र और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का अधिक सहयोग करना होगा और साथ ही महेंद्र सिंह धोनी से एक और प्रभावी पारी की उम्मीद होगी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शीर्ष तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की फिटनेस पर भी नजर रखेगी जो मुंबई के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। अगर श्रीलंकाई खिलाड़ी समय पर फिटनेस हासिल कर लेता है तो नाथन एलिस की जगह उन्हें मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: 19 साल की नई टेनिस सनसनी, खूबसूरती में किसी अभिनेत्री से कम नहीं एलेक्जेंड्रा
 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
चेन्नई सुपर किंग्स:
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करेन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस/मथिशा पथिराना और खलील अहमद।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रसिख दार सलाम/ भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
विज्ञापन

आइए जानते हैं चेन्नई और बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

चेन्नई और बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
चेन्नई और बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 28 मार्च यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

चेन्नई और बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
चेन्नई और बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में खेला जाएगा।

चेन्नई और बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
चेन्नई और बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

चेन्नई और बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
चेन्नई और बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

चेन्नई और बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
चेन्नई और बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें