फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बाइकर ने पुलिसवालों से मांग लिए पैसे, फिर हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

Tue, 09 Dec 2025 03:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सड़क पर जा रहा बाइकर पुलिसवालों को देखते ही बिना सोचे समझे उनसे पैसे मांगने लगता है। लेकिन वायरल वीडियो में आगे जो होता है, उसकी किसी को भी उम्मीद नहीं होती है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
बाइकर ने पुलिसवालों से मांग लिए पैसे, फिर हुआ कुछ ऐसा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: भारत में पुलिस का नाम सुनते ही कई लोग डर जाते हैं। पुलिस के साथ हर किसी का अपना अलग-अलग अनुभव है। कई बार लोगों से संवेदनशील और हुनरमंद पुलिसवालों की मुलाकात हो जाती है, कभी-कभी कुछ पुलिसवालों के लोगों से बेरुखी से बात करने के वीडियो भी वायरल होते हैं। लेकिन इस बार एक ऐसी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहे पुलिसवालों की लोग तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, इसमें पुलिसवालों से एक कंटेंट क्रिएटर पैसे मांग लिए हैं। इसे देखने के बाद कुछ लोगों ने शख्स के हिम्मत की तारीफ की है, तो वहीं कई लोगों ने कहा कि उसने उनकी इंसानियत की जांच की है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। कंटेंट क्रिएटर अंकित ने इसे अपने हेल्मेट कैमरे में कैद किया है। 

शख्स ने पुलिसवालों को खेत के पास खड़ा देखा, तो उनके पास पहुंच गया और उनसे कहता है कि ‘सर, हम लोग जबलपुर से आ रहे हैं और हमें 200 रुपये की जरूरत है। अगर आप 200 रुपये दे देते तो मेहरबानी होती है। इस पर पुलिस वाला सवाल करता है कि ‘जा कहां रहे हो?’
विज्ञापन


Viral Video: लड़के ने हाईवे पर लगाई तेज दौड़, स्पीडोमीटर पर रफ्तार देख लोग हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल

शख्स जवाब देता है कि ‘सहपुरा के आगे गांव है बिलगांव, हम लोग वहां जा रहे हैं, हम लोग वीडियो भी बनाते हैं, दरअसल हम पैसे लेकर आए थे। लेकिन पूरा तेल डला दिए।’ पुलिसवाले के पूछने पर शख्स कहता है कि उसकी गाड़ी 33 का एवरेज देती है। थोड़ा टायर वगैरह मोडिफाई कराने से अब माइलेज कम हो गया।




Viral: 7 फेरे पूरे होते ही दूल्हे ने रख दी एक अनोखी शर्त, ‘8वां वचन’ मांगते ही पंडित चौंके, फिर दुल्हन ने...

पुलिस वाले ने दी सलाह

इस पर दूसरा पुलिसवाला शख्स को सलाह देते हुए कहता कि ‘पैसा-वैसा भी रखकर चला करो।’ फिर दोनों पुलिसवाले अपने योगदान से बंदे को 200 की नोट देते हैं, जिसे शख्स लौटाने का वादा भी करता है। इसके साथ ही वीडियो खत्म हो जाता है।

Viral: मौत बनी तेज रफ्तार! पलों में आया तूफान, हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने युवक को यूं उछाला कि रूह कांप उठे

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ankit_vlogs_bhopal नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन लिखा है, पुलिस वालो से मांगे 200 रूपये। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो देखने के बाद लोग पुलिसवालों को खूब तारीफ कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें