फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कटिहार एक्सप्रेस में घूम रहा था जहरीला सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार, डरावना वीडियो हुआ वायरल

Sun, 20 Sep 2026 03:16 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

कोलाकाता जा रही कटिहार एक्सप्रेस का एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि ट्रेन के स्लीपर कोच में जहरीला सांप घूम रहा है। 
विज्ञापन
चलती कटिहार एक्सप्रेस में घूम रहा था जहरीला सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन में सांप का वीडियो: सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान और डराने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो देखने के बाद आपकी रूह  कांप जाएगी। इसमें आप देख सकते हैं कि एक ट्रेन में सांप घूस गया है और तेजी रेंग रहा है। सांप को देखने के बाद ट्रेन में चीख पुकार मच गई और लोग सांप को भगाने की कोशिश कर रहे हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि कटिहार एक्सप्रेस में सांप देखा गया है, जिसका वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि स्लीपर कोच या सांपों का ठिकाना? खबर है कि रात में कोलकाता जा रही कटिहार एक्सप्रेस में एक परेशान करने वाला नजारा दिखा। चलती ट्रेन में साइड लोअर बर्थ के नीचे से एक लंबा सांप निकलता हुआ देखा गया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि स्लीपर कोच के साइड लोअर बर्थ के नीचे से एक सांप निकलकर जा रहा है। देखने में यह सांप जहरीले काॅमन करैत की तरह दिख रहा है, लेकिन स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर कौन सांप था। काॅमन करैत एक बेहद जहरीला और खतरनाक सांप होता है। अगर यह सांप काट लेता है, तो इलाज नहीं मिलने पर इंसान की मौत हो सकती है। 
विज्ञापन

 

वायरल वीडियो: बहू के साथ सास ने किया शानदार डांस, हरियाणवी गाने पर लगाए ठुमके, जोड़ी ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप देखने के बाद चीख पुकार मच गई है। लोगों की आवाज सुनाई दे रही है और किसी ने यह डरावना नजारा अपने मोबाइल में कैद कर लिया है। सीट के नीचे से निकलकर सांप दरवाजे के पीछे छिपा है और उसकी पूछ दिख रही है। वायरल वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

जंगल में टाइगर के बच्चों ने की जमकर पूल पार्टी, मां किनारे बैठकर करती रही निगरानी, वीडियो हुआ वायरल

एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि जिस तेजी से ट्रेनों के डिब्बों, एसी कोचों और यहां तक कि इंजन में सांपों के मिलने की खबरें आ रही हैं, उसे देखकर तो यही लगता है कि रेलवे को जल्द ही एक नई भर्ती निकालनी पड़ेगी। पद का नाम होगा  मुख्य सर्प पकड़ो अधिकारी। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है। amarujala.com स्वतंत्र रूप से वीडियो की सत्यता की पु्ष्टि नहीं करता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें