दरअसल, जहाज में बीयर पीते-पीते एक शख्स ने प्लने की कमान अपने 11 साल के बेटे को सौंप दिया है। इसके बाद जहाज हादसे का शिकार हो जाता और दोनों की मौत हो जाती है। सबसे हैरान वाली बात यह है कि पति और पुत्र की मौत के सदमे को मां नहीं झेल पाई और अपनी जान दे दी। अब इस दर्दनाक घटना का वीडियो (Brazil Plane Crash Viral video) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस हादसे की चर्चा हर तरफ हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा 29 जुलाई 2023 को हुआ था। 42 साल के पायलट गैरोन माइया का अपना निजी विमान था। यह विमान रोंडोनिया और माटो ग्रोसो राज्यों के बीच जंगली इलाके में हादसे का शिकार हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान की कीमत 9.9 करोड़ रुपये थी। यह ट्विन इंजन बीचक्राफ्ट बैरन 58 था।
Asteroid News: धरती की तरफ तूफानी रफ्तार से आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की चेतावानी
अपने निजी विमान में गैरोन अपने 11 साल के बेटे फ्रांसिस्को माइया के साथ उड़ान भर रहे थे, लेकिन एक लापरवाही की वजह से दोनों की जान चली गई। दोनों की मौत के कुछ दिन बाद ही गैरोन की पत्नी एना प्रिडोनिक ने भी आत्महत्या कर लिया।
Time Traveller: साल 6000 से लौटकर आया शख्स! बताया भविष्य में कैसी दिखेगी दुनिया, जानकर हो जाएंगे हैरान
बताया जा रहा है कि इस वीडियो को पायलट गैरोन ने ही बनाया है। इस वीडियो में वह बीयर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह अपने बेटे को विमान को उड़ाने और कंट्रोल करने के लिए कह रहे हैं।
UFO: आसमान में दिखा यूएफओ, पलभर में रहस्यमयी तरीके से हो गया गायब, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में गैरोन को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'रुको, सब कुछ तैयार है, सामने कुछ नहीं ठीक है। कमऑन, 600 घोड़े तुम 600 किको को खींच सकते हो बेटे, चलो।' वीडियो में गैरोन कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 'लीवर पर हाथ, लीवर पर हाथ, अपना हाथ वहां रखो और गति देखो।' इसके बाद वह एक बियर की बोतल खोलते हैं और पूछते हैं, यात्री एक ले सकता है, हैं ना किको।'