फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: झरने में मजे से नहा रहे थे लोग, अचानक से आ गया 6 फीट लंबा सांप, पानी में ही मची अफरा-तफरी

Mon, 16 Jun 2025 01:45 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: जैसे ही लोगों की नजर उस सांप पर पड़ी चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। कुछ पर्यटक घबराकर पानी से बाहर भागने लगे, तो कुछ डर के मारे पानी में ही फिसलकर गिर पड़े।
विज्ञापन
झरने में दिखा सांप - फोटो : इंस्टाग्राम @littledehradunstories
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मसूरी से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित कैंपटी फॉल्स, जो आमतौर पर सुकून और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, हाल ही में एक अप्रत्याशित घटना के चलते चर्चा में आ गया। एक शांत सुबह उस समय दहशत में बदल गई, जब झरने के पानी में मस्ती कर रहे पर्यटकों के बीच अचानक एक बड़ा सांप तैरता हुआ नजर आया। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जैसे ही लोगों की नजर उस सांप पर पड़ी चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। कुछ पर्यटक घबराकर पानी से बाहर भागने लगे, तो कुछ डर के मारे पानी में ही फिसलकर गिर पड़े। चीख-पुकार के बीच स्थिति कुछ देर के लिए पूरी तरह तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।




झरने में नजर आया सांप
यह पूरी घटना एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर सामने आई, जो इंस्टाग्राम अकाउंट @littledehradunstories द्वारा सोमवार, 14 जून को साझा की गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग मजे से पानी में नहा रहे थे, जब अचानक एक विशाल सांप पानी में तैरता हुआ नजर आया और उसके आसपास मौजूद पर्यटक घबराकर दूर हटने लगे। डर का आलम यह था कि कुछ लोग तेजी से बाहर निकलते हुए लड़खड़ाकर गिर पड़े। लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ और सांप थोड़ी ही देर में झाड़ियों की ओर बढ़कर आंखों से ओझल हो गया।
विज्ञापन


प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है झरना
कैंपटी फॉल्स समुद्र तल से करीब 4500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और ब्रिटिश काल के दौरान यह जगह चाय पार्टियों और पिकनिक के लिए मशहूर रही है। यहां का झरना आज भी हजारों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यह घटना इस बात की भी याद दिलाती है कि पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में घूमते समय पर्यटकों को हमेशा सजग रहना चाहिए। ऐसे इलाकों में जंगली जानवरों या सापों के दिखने की संभावना बनी रहती है। सुरक्षाकर्मियों के फटाफट एक्शन ने इस घटना को एक बड़ी दुर्घटना में बदलने से रोक लिया। उनकी कार्रवाई की सोशल मीडिया पर भी काफी सराहना हो रही है और यह सुनिश्चित करता है कि कैंपटी फॉल्स जैसे खूबसूरत जगहें आने वाले दिनों में भी पर्यटकों के लिए सुरक्षित बने रहें।




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें