फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Rana-Saachi: पिता बने नीतीश राणा, पत्नी साची ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, लिखा- हमने ऐसा नहीं सोचा था

Mon, 16 Jun 2025 12:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साची ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। साची के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक दोनों बेटों का जन्म 14 जून को हुआ। साची इंस्टाग्राम पर नीतीश के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनको पोस्ट पर कई दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं भी आईं हैं।
विज्ञापन
नीतीश और साची - फोटो : Nitish Rana Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार क्रिकेटर नीतीश राणा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी साची मारवाह ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। साची ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि यह कहानी में ट्विस्ट की तरह है और इस बारे में उन्होंने सोचा ही नहीं था। नीतीश आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

साची ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में लिखा, 'हमारे हमेशा के लिए टैटू से लेकर जुड़वां बेटों तक...प्लॉट ट्विस्ट जो हमने उम्मीद नहीं की थी। वही तारीख (14.06.25)...हम भी वही..बस इसमें दो छोटे बच्चे जुड़ गए हैं।' साची के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक दोनों बेटों का जन्म 14 जून को हुआ। साची ने आईपीएल 2025 के दौरान की भी कुछ तस्वीरें साझा की थीं। उस दौरान वह गर्भवती नजर आ रही हैं।

नीतीश ने 18 फरवरी 2019 को साची से शादी की थी। साची एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और कॉमेडियन अभिषेक कृष्णा की बहन हैं। साची के पोस्ट पर कई प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने लिखा, 'नन्हीं सी खुशियों के आगमन पर बधाई। मैं वादा करती हूं कि मैं ऐसी बुआ बनूंगी जिसका हर बच्चा सपना देखता है।' वहीं, क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने भी दिल बनाकर प्रतिक्रिया दी है। वेंकटेश अय्यर ने लिखा- पाजी को बधाई। हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले पीयूष चावला ने लिखा- आपको बधाई और नीतीश हमारे क्लब में आपका स्वागत है। राजस्थान रॉयल्स ने भी नीतीश और साची को बधाई दी है। आरआर ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के अंदाज में लिखा- यस इज ए टू। राहुल तेवतिया, रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीतल, मोहसिन खान ने भी नीतीश और साची को बधाई दी।

विज्ञापन

नीतीश और साची - फोटो : Instagram
नीतीश ने अब तक भारत के लिए एक वनडे और दो टी20 खेले हैं। वनडे में उनके नाम सात रन और टी20 में 15 रन हैं। नीतीश ने अपने तीनों अंतरराष्ट्रीय मैच 2021 में श्रीलंका के खिलाफ प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेले हैं। वह आईपीएल में 118 मैच खेल चुके हैं और 136.77 के स्ट्राइक रेट से 2853 रन बना चुके हैं। इसमें 20 अर्धशतक शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें