फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां धूमधाम से कराई गई गधों की शादी, वजह जान पकड़ लेंगे माथा

Thu, 25 Jul 2019 09:36 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

पहले बजा बैंड-बाजा, फिर हुई आतिशबाजी और गधों की करा दी गई शादी। यह सुनने में बड़ा अजीब लगता है, लेकिन है बिल्कुल सच। तेलंगाना में बोवनपल्ली के नल्ला पोचम्मा मंदिर में तीन दिन पहले यह अनोखी शादी हिंदू रीति-रिवाज से कराई गई। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों कराया गया, तो चलिए बताते हैं इसकी अनोखी कहानी...

विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, तेलंगाना में लोग कमजोर मानसून के चलते बारिश की कमी से जूझ रहे हैं, इसलिए वो ऐसे-ऐसे टोटके आजमा रहे हैं, जिससे खूब बारिश हो। लोगों का मानना है कि इसी टोटके के कारण चार साल पहले खूब बारिश हुई थी। उनको विश्वास है कि इस बार भी ऐसा ही होगा। 
विज्ञापन

गांववालों के मुताबिक, द्वापर युग में श्रीकृष्ण के पिता वसुदेव ने मुसीबतों को दूर करने के लिए गधों के पैर छुए थे। उनका मानना है कि अगले एक हफ्ते में बारिश होनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें