फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliens: चांद पर दिखीं रहस्यमयी वस्तुएं, अंतरिक्ष यात्री का चौंकाने वाला दावा, UFO से जुड़ी फाइलों में क्या है?

Sat, 09 May 2026 06:07 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Pentagon UFO: अमेरिका ने यूएफओ और एलियन से जुड़ी फाइलें जारी की हैं। ट्रंप प्रशासन ने नए वीडियो, फोटो और पुराने सरकारी रिकॉर्ड सार्वजनिक कर दिए हैं। आइए जानते हैं कि इन फाइलों में क्या है? 
विज्ञापन
चांद पर दिखीं रहस्यमयी वस्तुएं, अंतरिक्ष यात्री का चौंकाने वाला दावा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pentagon UFO: एलियन और यूएफओ को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा होती आ रही है। अमेरिका पर एलियन के रहस्य को लंबे समय से छिपाने के आरोप लगते आ रहे हैं। अब अमेरिका ने यूएफओ की फाइलों की पहली किस्त जारी कर दी है। ट्रंप प्रशासन ने सैकड़ों नए वीडियो, फोटो और पुराने सरकारी रिकॉर्ड सार्वजनिक कर दिए हैं। इन फाइलों में नासा के अपोलो मिशन से जुड़ी तस्वीरों और अंतरिक्ष यात्रियों की बातचीत की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन


पेंटागन की तरफ से जारी दस्तावेजों में नासा के अपोलो 12 और अपोलो 17 मिशन से जुड़ी तस्वीरें और बातचीत के रिकॉर्ड भी शामिल हैं। इन तस्वीरों में शामिल एक फोटो में चांद की सतह पर आसमान में तीन रहस्यमयी बिंदु नजर आने का दावा किया गया। इनमें सबसे हैरान करने वाली चीज अपोलो 17 मिशन का ट्रांसक्रिप्ट है। इसमें अंतरिक्ष यात्री उड़ान के समय अंतरिक्ष यान के पास चमकती वस्तुएं दिखने की बात करते सुनाई दे रहे हैं।

इसमें एक ऑपरेटर को मिशन कंट्रोल से कहते हुए सुना जा सकता है कि कुछ चमकते कण या टुकड़े हमारे पास से जाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके जवाब में दूसरे ऑपरेटर का कहना है कि मेरी खिड़की के बाहर कई चमकती चीजें नजर आती हैं। आतिशबाजी होने जैसा लगा रहा है। 
विज्ञापन




Burj Khalifa: आखिर किसकी है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत? जानें बुर्ज खलीफा से जुड़ी हैरान करने वाली बातें

ट्रंप ने दिया फाइलें जारी करने का आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को यूएफओ और कथित एलियन गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने का आदेश दिया था। फाइलों जारी होने के बाद ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सरकारी की एजेंसियों को एलियन जीवन, यूएफओ और यूएपी से जुड़ी जानकारी जनता के सामने रखने के लिए कहा था। फाइलें जारी होने के बाद यूएफओ और एलियन जीवन को लेकर बहस तेजी हो गई है। हालांकि, अमेरिका की सरकार पहले भी साफ कर चुकी है कि अभी तक एलियन जीवन या एलियन टेक्नोलॉजी का कोई सबूत नहीं मिला है। 



Heatwave: 2026 होगा सबसे गर्म साल, बनेगा तापमान का रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे बड़े मौसम वैज्ञानिक की भविष्यवाणी

दिखीं रहस्यमयी वस्तुएं

इन दस्तावेजों में 1999 के नए साल से एक दिन पहले अमेरिका खुफिया एजेंसी एफबीआई ने कुछ तस्वीरें ली थीं। इनमें सैन्य विमानों के पास रहस्यमयी वस्तुएं देखे जाने का दावा किया गया है। सैन्य पायलटों ने कुछ तस्वीरें ली थीं, जिनमें विमानों के पास से तेज रफ्तार उड़तीं वस्तुएं दिख रही हैं।



एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इनमें शामिल एक वस्तु को विमान के टारगेटिंग सिस्टम से करीब 20 सेकेंड तक ट्रैक करने की कोशिश हुई, लेकिन वो अचानक गायब हो गया। इन फाइलों ओमान की खाड़ी के ऊपर रहस्यमयी वस्तु को उड़ते हुए देखा गया था। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि यह सिर्फ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान हैं और इन्हें किसी एलियन या यूएफओ की पुष्टि नहीं मानना चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें