फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: फ्रेश होने के साथ गपशप भी, ढाबे के टॉयलेट का अनोखा आइडिया हुआ वायरल, देखकर लोगों का चकराया दिमाग

Sat, 27 Jun 2026 02:52 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर हरियाण के पानीपत में एक ढाबे पर बना टाॅयलेट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस टाॅयलेट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का दिमाग घूम गया है। 
विज्ञापन
फ्रेश होने के साथ गपशप भी, ढाबे के टॉयलेट का अनोखा आइडिया हुआ वायरल - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। अभी तक आपने लोगों को फ्लैट और हॉस्टल में रूम शेयर करते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी लोगों को एक साथ वॉशरूम शेयर करते हुए देखा है? सोशल मीडिया पर एक इसी तरह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का दिमाग घूम गया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग भड़े गए हैं। इसमें हरियाणा के पानीपत में एक ढाबे का ओपन वॉशरूम कॉन्सेप्ट दिखाया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। आप देख सकते हैं कि वॉशरूम में पारंपरिक तरीके की ऊंची दीवारें या पूरी तरह बंद केबिन नहीं हैं। कई कई टॉयलेट एक ही खुले इलाके में बने हैं।

वीडियो में ढाबे का एक शख्स, जिसे मैनेजर या मालिक बताया जा रहा है, कैमरे के सामने पूरे वॉशरूम का दौरा कराता है। इस उसने यूनिक कॉन्सेप्ट बताया है और उसका कहना है कि यहां लोग फ्रेश होते समय प्रेम भरी बातें भी कर सकते हैं। इसी लाइन को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा बहस छिड़ी हुई है।

Viral Video: भीषण गर्मी से बचाने के लिए पेड़ो पर लगाया नेचुरल AC, इंटरनेट पर छाया चीन का अनोखा तरीका

विज्ञापन

कहां का है वीडियो? 

दावा किया है कि हरियाणा के पानीपत स्थित एक ढाबे का वीडियो है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर बंटे हुए नजर आए रहैं। कुछ लोगों ने इसे अलग सोच और मार्केटिंग आइडिया बताया है, जबकि ज्यादा लोगों ने डिजाइन को प्राइवेसी के लिहाज से गलत बताया है।

Viral Video: पूरा घर ट्रक पर रखकर कर दिया शिफ्ट, न्यूजीलैंड का हैरान कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल

 

Viral Video: आइसक्रीम लेने के लिए शख्स को बालकनी से झुकना पड़ा भारी, सीसीटीवी वीडियो देख उड़ जाएंगे होश


लोगों की प्रतिक्रियाएं

लोगों ने कहा कि वॉशरूम एक ऐसा स्थान है, जहां सबसे अधिक निजता की जरूरत होती है। ऐसे में ओपन कॉन्सेप्ट बिल्कुल भी सही नहीं है। एक अन्य ने लिखा है कि भारत में ओपन वॉशरूम कॉन्सेप्ट पुराना है। पहले लोग खेतों और रेलवे ट्रैक के किनारे खुले में शौच करते थे, अब इसे नया नाम और रूप देकर पेश किया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें